Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का इन दिनों हाइप बना हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) का ये रियलिटी शो ऑडियंस का फेवरेट बन गया है। 6 अक्टूबर को कलर्स पर स्ट्रीम हुए इस शो में 19 कंटेस्टेंट थे जिसमें से एक गधा था, जो घर से बाहर हो गया है। वहीं एक और कंटेस्टेंट हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी का भी घर से पत्ता कट गया है। बीते दिन का एपिसोड तो बहुत ही मजेदार है, एक तरफ अविनाश मिश्रा जेल में कैद है तो अब एक और घरवाला सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
हम बात कर रहे है अरफीन की जिसने जेल के अंदर जाने के बाद अपने ससुर यानी सारा के पिता के सुसाइड को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। कहीं न कहीं सारा और एलिस की कहानी मैच करती है जिसे सुन बाहर खड़ी एलिस भी अपने आंसू रोक नहीं पाई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
अरफीन को हुई जेल की सजा
अविनाश मिश्रा पहले से ही बिग बॉस की जेल में कैद थे। हालांकि उनकी सजा समाप्त हो गई थी और बिग बॉस ने कहा कि अगर तुम चाहो तो जेल से बाहर जा सकते हो। लेकिन अगर अंदर ही रहते हो तो आपकी पावर और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में अविनाश ने जेल को ही चुना। इसके अलावा बिग बॉस ने कहा कि जेल की भूख और बढ़ गई है तो किसी और को भी जेल में जाना होगा जिसके हाथ में घर चलाने की पावर होगी। इस बात पर सभी घरवालों की सहमति पर अरफीन ने जेल में जाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: 15 की बेटी, जिसका 2 साल के बच्चे का दिमाग, हॉट सीट पर बैठी रश्मि की कहानी सुन रो देंगे आप
अरफिन और सारा की हुई लड़ाई
जेल में जाने के बाद बिग बॉस ने ऐसा दाव खेला कि सारा और अरफिन के दुखती रग पर हाथ रख दिया। जी हां, खुलासा किया गया कि अरफिन नहीं चाहते थे कि सारा को इस शो में नहीं आना चाहिए था। बिग बॉस ने कहा कि सारा को इस घर में नहीं रहना चाहिए। इस बात को सुनते ही सारा के तो होश ही उड़ गए। अपनी बात को कवर करने के लिए अरफिन ने बोला की शादी के बाद उनकी वाइफ का मिसकैरेज हो गया और शादी के 10 साल के बाद उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। वहीं सारा ने अपने पिता का सुसाइड भी फेस किया। इन सब बातों से वो बहुत परेशान हो गई थी इसलिए वो नहीं चाहते थे कि वो इस घर में और परेशान होने के लिए आए।
एलिस से सारा का क्या कनेक्शन
अरफिन ने बताया कि सारा के पिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो वो वहां गए, लेकिन कमरे का हाल देख सारा को वहां नहीं जाने दिया। इस बात को बाहर खड़ी एलिस कौशिक सुन रही थी जो भावुक हो गई। क्योंकि कहीं न कहीं उनसे ये मामला रिलेट कर रहा था। आपको पता तो है ही कि एलिस के पिता ने भी सुसाइड किया था।
यह भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए छोड़ा घर, तोड़े सारे रिश्ते, पहली ही फिल्म में मर्यादा की हदें की पार, पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines