Bigg Boss 18 Arfeen Khan Relation With Chahat Pandey: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) अब जबरदस्त मोड़ ले चुका है। शो में से एक के बाद कंटेस्टेंट बाहर निकल रहे हैं, ऐसे में सभी के बीच अपने आपको बचाने की होड़ लगी हुई है। बीते दिन के शो से एक मजबूत कंटेस्टेंट माने जाने वाले अरफीन खान (Arfeen Khan) का पत्ता साफ हो गया है। अब घर से बाहर आते ही उन्होंने अंदर के कई राज खोले, साथ ही अपने और चाहत पांडे (Chahat Pandey) के रिश्ते के बारे में भी बात की। वहीं उन्होंने एलिस कौशिक (Alice Koushik) और ईशा सिंह (Eisha Singh) की भी पोल खोली। आइए जान लेते हैं कि चाहत संग क्या रिश्ता है अरफीन का।
अरफीन ने चाहत संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में शो से बाहर आने के बाद अरफीन खान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई सारी बातें की। वहीं उनसे जब पूछा गया कि जब चाहत आपके कंधे पर सिर रखकर बैठी थीं तो एलिस और ईशा ने कहा था कि इन दोनों का कुछ चल रहा है, पति-पत्नी और वो टाइप। इस पर अरफीन ने कहा कि उन्हें इस बात पर घिन आती है। चाहत उनकी छोटी बहन जैसी हैं, और वो उन्हें अच्छी लगती हैं।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने क्यों ठुकराईं दो हॉलीवुड फिल्में? इंटीमेट सीन या वजह कुछ और?
अरफीन ने की चाहत की तारीफ
अरफीन ने चाहत को अपनी छोटी बहन बताते हुए कहा कि वो बहुत ही ब्रिलिएंट, इनोसेंट और अच्छी लड़की हैं। वो चीप पर्सन नहीं हैं, और किसी को जानबूझकर जाकर चाबी नहीं लगाती हैं। वो गाली नहीं देती हैं, उसने कभी भी कोई गलत नहीं किया है। चाहत को हक है कि वो किसी से भी सही गलत पर लड़ सकती है।
एलिस और ईशा को दिखाया आईना
अरफीन खान ने एलिस और ईशा सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों को आईना देखना चाहिए। अविनाश के बिना वो कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने उन दोनों को असिस्टेंट भी कहा है। अविनाश को भी उन्होंने विवियन का अस्सिटेंट कहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अविनाश अच्छा खेल रहा है और वो एक अच्छा एक्टर है। लेकिन उसमें दिमाग नहीं है।
सारा के पति-पत्नी और वो कहने पर अरफीन ने कही ये बात
सारा ने शो में चाहत पांडे और अपने पति के लिए एक शब्द का इस्तेमाल किया था। ‘पति-पत्नी और वो’। इस पर भी बात अरफीन ने की। उन्होंने कहा कि सारा की बात तो सभी ने सुनी लेकिन ईशा और एलिस ने जो कुछ दिन पहले कहा वो किसी ने नहीं सुना। अपनी पत्नी के बारे में अरफीन ने कहा कि बिग बॉस के घर में उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Amrapali को ‘अर्धांगिनी’ कहने पर फंसे Nirahua! बताई शादी की सच्चाई?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines