Aniruddhacharya Maharaj Troll: बिग बॉस का नया सीजन दर्शकों के बीच वापसी कर चुका है। बीती रात रविवार को ग्रैंड प्रीमियर हुआ जिसमें 18 सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट्स शो में हिस्सा लिया। उनके अलावा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शो के प्रीमियर में अहम जिम्मेदारी निभाते हुए दिखे। जाहिर है कि ‘बिग बॉस 18‘ में आने को लेकर अनिरुद्धाचार्य के नाम की चर्चा हुई थी लेकिन तब उन्होंने यह कहते हुए किनारा कर लिया था कि सलमान खान का विवादित शो उनके लिए नहीं बना है। अब जब प्रीमियर के मौके पर कथावाचक शो में पहुंचे तो यूजर्स ने थ्रोबैक वीडियो वायरल करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अनिरुद्धाचार्य ने क्यों ठुकराया था शो?
बता दें कि जिस वक्त कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को ‘बिग बॉस 18’ से ऑफर आया था, उस वक्त उन्होंने इसे अपने संस्कारों और संस्कृति के खिलाफ बताया था। उन्होंने कहा था, ‘मुझे बिग बॉस का ऑफर आया कि गुरुजी आप आएं। मुझे करोड़ों रुपये ऑफर किए गए थे लेकिन मैंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।’ कथावाचक ने कहा था कि बिग बॉस अच्छे लोगों की जगह नहीं है। वहां सिर्फ गाली-गलौज करने वाले हिस्सा लेते हैं। वो शो मेरे संस्कार और संस्कृति से बिल्कुल मैच नहीं करता है।
कथावाचक ने यह भी कहा था कि उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। अगर ऐसा होता तो करोड़ों रुपये का ऑफर वो नहीं ठुकराते। उनका धर्म, संस्कृति और संस्कार पैसों से बहुत आगे हैं। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य के इस बयान से साफ था कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन रहे हैं लेकिन बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर पर उन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कथावाचक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में आखिर ये बदलाव क्यों? न कोई यूटयूबर्स, न कॉमनर्स केवल सेलेब्स
थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि कुछ यूजर्स ने अनिरुद्धाचार्य के थ्रोबैक वीडियो को वायरल करते हुए उनसे सवाल किया है कि उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया था। फिर वो शो में कैसे पहुंच गए? वहीं कथावाचक के बदले सुरों को लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त कथावाचक ने बिग बॉस का हिस्सा बनने से मना किया था, उसके बाद उन्हें सिर्फ 20 दिन शो में शामिल होने का ऑफर भी मेकर्स की ओर से दिया गया था लेकिन उन्होंने बार-बार सलमान खान के शो को रिजेक्ट किया था।
इन सेलेब्स ने भी किया किनारा
गौरतलब है कि अनिरुद्धाचार्य के अलावा कई और नाम चर्चा में आए थे, जिन्हें लेकर कहा गया कि वो सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में ‘स्त्री 2’ फेम सुनील वर्मा, इंडिया की पहली AI महिला नैना अवतार, शोएब इब्राहिम, पद्मिनी कोल्हापुरी, शांति प्रिया, धीरज धूपर, निया शर्मा और जान खान समेत कई नाम शामिल थे। हालांकि शो शुरू होने से पहले इनमें इन स्टार्स ने शो में आने की खबर से साफ इंकार कर दिया था।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines