Bigg Boss 18: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में इस वक्त ना सिर्फ ‘टाइम का तांडव’ बल्कि ‘घरवालों का तांडव’ भी देखने को मिल रहा है। हर रोज शो के एपिसोड में कोई ना कोई किसी बात पर बहस करता नजर आ जाता है। कोई खाने को लेकर लड़ता है, तो कोई आपस में ही भिड़ जाता है। वहीं, अब शो में नया ही ड्रॉमा चल रहा है। जी हां, अविनाश मिश्रा के एविक्शन पर एलिश और ईशा का इमोशनल ब्रेकडाउन शो में अलग ही ट्विस्ट ले आया है।
अविनाश मिश्रा को बेघर होने का आदेश
दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में अविनाश मिश्रा को बिग बॉस ने घर से बेघर करने का ऐलान किया। बिग बॉस ने कहा कि घरवालों ने 10 लोगों की मैजोरिटी के आधार पर आपको बेघर होने का फैसला लिया गया है। शो के हालिया एपिसोड में राशन के लिए अविनाश को घर से बाहर जाना पड़ा।
ईशा और एलिस का ड्रामा
इस दौरान जैसे ही अविनाश घर से बाहर जाने लगते हैं, तो ईशा और एलिस दोनों ही रोने लगती हैं और घर में बवाल करती हैं कि ये सही फैसला नहीं है और ये कौन-सा तरीका हुआ बेघर करने का। हालांकि इस दौरान घरवाले भी अविनाश को समझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि ईशा और एलिस दोनों ही अविनाश को सपोर्ट करती नजर आई।
एलिस को पैनिक अटैक
हालांकि इस दौरान माहौल गरमाता गया और एलिस लगातार रोने की वजह से एलिस को पैनिक अटैक का सामना करना पड़ा। हालांकि घरवालों ने एलिस को समय रहते ही कंट्रोल किया। इसके बाद भी जब एलिस रोते हुए चुप नहीं हुई, तो बिग बॉस ने एलिस को मेडिकल रूम में बुलाया।
मेडिकल रूम में गई एलिस
इसके बाद एलिस मेडिकल रूम में जाती हैं और ईशा बाहर ही रह जाती है और अपनी बात रखती हैं कि ये सही फैसला नहीं है। इसके बाद अविनाश सबको गले मिलते हैं और घर से बाहर जाते हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस का घर है तो बवाल तो होना ही है। अब जल्दी ही शो का दूसरा वीकेंड का वार आने वाला है।
वीकेंड का वार होगा खास
वीकेंड का वार के लिए दर्शकों में अलग ही एक्साइटमेंट बना हुआ है। सलमान खान ही इस बार का वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। साथ ही फैंस इसलिए बेहद खुश हैं क्योंकि इस बार शो में कुछ बड़ा धमाका हो सकता है। अब इस बार के वीकेंड का वार में क्या खास होगा? ये तो शो के एपिसोड आने के बाद ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ही नहीं ये हसीना भी बॉडीगार्ड को देती हैं मोटी सैलरी, जानें कितनी है एक साल की कमाई?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines