Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में डे वन से ही हंगामे वाला माहौल है। कभी कोई किसी से लड़ रहा है तो कभी कोई किसी को परेशान कर रहा है। इस बार घर में सभी नामी चेहरे आए हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। घर में एक ऐसी कंटेस्टेंट भी हैं जिसने अपनी लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे। अपने पिता को खोया मां ने दूसरी शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं एलिस कौशिक (Alice Kaushik) की जिनका बीते दिन एपिसोड में दर्द छलका। एक्ट्रेस ने नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) के सामने अपना दिल खोलकर रख दिया और बताया कि कैसे वो ट्रॉमा में आ गई थीं।
एलिस ने पिता को खोया
एलिस कौशिक बिग बॉस 18 की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। एक्ट्रेस घर में गेम भी अच्छा खेल रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने बीते दिन के एपिसोड में बताया कि उनकी मम्मी ने एक दिन बोला अपने पापा को फोन कर। मैंने फोन किया तो किसी और ने उठाया तो मैंने बोला मेरे पापा को फोन दो। उसने बोला कौन पापा? मुझे लगा बड़ा ही गंदा मजाक है ये, मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने उसे गुस्से में बोला कि मेरे पापा को फोन दो यार। उसने बोला कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। इस बात को सुन मैं शॉक्ड हो गई।
यह भी पढ़ें:दीपिका-युविका के बाद एक और एक्ट्रेस, के घर जन्मी बेटी, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
फ्लैट तोड़कर निकाली एलिस के पापा की लाश
एलिस ने बताया कि उस आदमी ने बताया कि वो एक पुलिस वाला है। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर उनके पापा की लाश निकाली थी। एलिस ने बोला कि उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा था तो उस आदमी ने लाश की फोटो खींचकर भेज दी। इतना बोलते ही एलिस इमोशनल हो गई तो नायरा ने उसे ढांढस बंधाया। एलिस ने बताया कि उनके पापा की डेड बॉडी जब घर आई तो उनकी मम्मी को कोई फर्क ही नहीं पड़ा। उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी और वो उन्हीं के साथ हैप्पी थीं। एलिस ने बताया कि वो 4 साल तक इस बात को भूल नहीं पाई और सदमे में आ गईं जिससे उन्हें डिप्रेशन हो गया।
बिग बॉस के घर में एलिस बना रही नए दोस्त
एलिस कौशिक और ईशा सिंह की दोस्ती बिग बॉस 18 के घर में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। लेकिन अब घर में कुछ बदलाव हो रहा है, क्योंकि अब एलिस ने घर में बाकी और लोगों से दोस्ती बनानी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस को नायरा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है। ऐसे में लग रहा है कि अब वो फुल ऑन गेम में घुसने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: मुन्नी बन हुई ‘बदनाम’, जिससे चमका नाम, शादीशुदा होते हुए छोटे एक्टर पर आया दिल
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
39 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines