Bigg Boss 18-Alice Kaushik Viral Interview: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर से बीते दिन यानी वीकेंड का वार में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) का पत्ता साफ हो गया है। जी हां, वो इविक्ट हो गई हैं, जिसके दुख में घर के अंदर उनकी दोस्त ईशा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं अविनाश भी कहीं न कहीं दुखी दिखाई दे रहा है। अब उनका दुखी होना लाजमी भी है क्योंकि तीनों का बॉन्ड घर के अंदर था ही इतना खास। एलिस ने घर से बाहर आते ही एक कंटेस्टेंट को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि वो कौन हैं, जो एलिस के निशाने पर…
एलिस के निशाने पर कौन?
एलिस कौशिक ने बिग बॉस 18 के घर से बेघर होते ही इंटरव्यू दिया। उनका एक छोटा सा रील सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने घर के एक कंटेस्टेंट के बारे में काफी कुछ बुरा-भला कहा है। वो और कोई नहीं बल्कि करणवीर मेहरा हैं जो हमेशा से उनके निशाने पर रहे हैं। चाहे वो घर के अंदर की बात हो या फिर घर से बेघर होने के बाद।
एलिस ने बताया किसे होना था बाहर
एलिस ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें घर से बाहर नहीं होना था, बल्कि करणवीर मेहरा को आउट होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोगों को बाहर पता चलता है या नहीं, लेकिन मैं आपको अभी बता रही हूं कि मुझे वो बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हालांकि घर के अंदर भी उनका और करण के बीच का मनमुटाव दिखता था, लेकिन बाहर होने के बाद तो उन्होंने खुल्लम खुल्ला इस बात को कबूल कर लिया है।
करणवीर को बताया फेक चेहरा
घरवालों से जब बीते दिन सलमान खान ने पूछा कि आज कौन घर से बेघर होगा किसी को पता है। इस पर एलिस कौशिक ने हाथ उठाया और अपना नाम दिया। हुआ भी ऐसा ही और वो इविक्ट हो गईं। अब बाहर आने के बाद उन्होंने इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वो करणवीर मेहरा घर के अंदर का फेक चेहरा है। वो लोगों को जिस तरह से यूज करते हैं वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसके लिए एलिस को उन लोगों के लिए बुरा भी लगता है जो उसके जाल में फंसते हैं।