Bigg Boss 18 Eviction: 'टॉप 2' बाहर, इन 5 कारणों के चलते हुआ पत्ता साफ!

Alice Kaushik Evicted From Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ से एलिस कौशिश एविक्ट हो गई हैं और चलिए आपको बताते हैं वो कारण जिनकी वजह से उनका पत्ता शो से साफ हो गया है।

बिग बॉस 18

बिग बॉस 18

Alice Kaushik Evicted From Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी बीच शो से एलिस कौशिक का पत्ता साफ हो गया है। जी हां एलिस को घर से बेघर कर दिया गया है। वीकेंड का वार पर एलिस को आउट किया गया है। चलिए जानते हैं वो कारण जिनकी वजह से वो शो से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 18’ से बाहर हुईं एलिस 

‘बिग बॉस तक’ के पोस्ट के मुताबिक एलिस कौशिक घर से बेघर हो गई हैं। जितने भी कंटेस्टेंट्स इस बार शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड थे उनमें से सबसे कमजोर एलिस ही लग रही थीं और हुआ भी कुछ वैसा ही। चलिए आपको उन कारणों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से एलिस शो से बाहर हुई हैं।

विज्ञापन

 गेम में कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं 

‘बिग बॉस 18’ में पहले दिन से ही एलिस का कोई खास कॉन्ट्रिब्यूशन नजर नहीं आ रहा था। वो बस ज्यादातर मामलों में चुप रहना ही बेहतर समझती थीं। बहुत सारे मुद्दों पर एलिस कोई राय रखना भी पसंद नहीं करती थीं।

विज्ञापन

‘तिकड़ी’ के फेर में फंसी एलिस 

शो में एलिस, ईशा और अविनाश की तिकड़ी पहले दिन से ही देखने को मिल रही थी। वो ज्यादातर ईशा और अविनाश के साथ ही बैठे हुए नजर आती थीं। घर के बाकी लोगों के साथ एलिस का कोई खास इंटरेक्शन नहीं होता था।

एलिस का कम स्क्रीन स्पेस 

बिग बॉस के मेकर्स ने पूरी कोशिश की कि एलिस के घर में ज्यादा से ज्यादा मुद्दे हों लेकिन उनका फिर भी गेम में कोई खास गेम देखने को नहीं मिला। एलिस को कोई खास स्क्रीन स्पेस भी घर से अंदर नहीं मिला।

विज्ञापन

एलिस से बेहतर थे दूसरे कंटेस्टेंट्स 

इस हफ्ते जो लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे उनमें से एलिस ही सबसे वीक कंटेस्टेंट्स लग रही थीं। एलिस की फैन फॉलोइंग तो काफी थी लेकिन वो घर के अंदर कुछ खास नहीं कर पाईं।

एलिस का खुद का कोई मुद्दा नहीं

घर के अंदर एलिस का खुद का कोई खास मुद्दा भी नजर नहीं आया। एक टास्क के दौरान एलिस भले ही रजत के खिलाफ डटकर खड़े हुए नजर आई थीं लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स उनसे ज्यादा बेहतर थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ