Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का फिनाले बेहद नजदीक है और अब कंटेस्टेंट्स तेजी से बाहर हो रहे हैं। पिछले हफ्ते शो में ट्रिपल एलिमिनेशन हुआ है और इस बार भी डबल एलिमिनेशन के पूरे चांस हैं। हाल ही में सभी घरवालों ने एक टास्क में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) को गेट आउट करने का फैसला सुना दिया। अब वो शो से जल्द ही एविक्ट होती हुई नजर आएंगी। लेकिन फिनाले से पहले कुछ और कंटस्टेंट्स को शो से बेघर किया जाएगा। चलिए जानते हैं वो कौन-से 5 कंटेस्टेंट्स हैं जिनके शो से आउट होने के पूरे चांस हैं।
Eisha Singh
ईशा सिंह जल्द ही बिग बॉस से बाहर हो सकती हैं। उनका गेम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। ऊपर से इस वीकेंड पर सलमान खान भी ईशा को एक्सपोज कर देंगे। इसके बाद ईशा के फैंस भी उनसे निराश हो सकते हैं। वो जिस तरह से रिश्तों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, उसका असर उन्हें मिल रहे वोटों पर भी देखने को मिल सकता है।
Kashish Kapoor
कशिश कपूर भी बॉटम में बनी रहती हैं। उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले कम वोट्स हासिल होते हैं। इसके अलावा उन्होंने अब अविनाश मिश्रा पर जो झूठे और संगीन आरोप लगाए हैं और वीमेन कार्ड खेला है उससे सलमान खान और जनता भी कशिश से खफा हो गई है। ऐसे में कशिश का इस शो से पत्ता कटना लगभग तय लग रहा है।
Shilpa Shirodkar
शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस के घर में कुछ भी ऐसा नहीं कर रही हैं जिससे वो फिनाले तक पहुंच जाएं। शिल्पा शो में एक कमजोर कंटेस्टेंट्स लग रही हैं, जो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की मां बनने के अलावा कुछ कर नहीं पा रही हैं। शिल्पा का ये एंगल अगर खत्म हो जाए तो वो शो में दिखाई भी नहीं देंगी।
Shrutika Arjun
श्रुतिका अर्जुन शो में कई लोगों की रडार पर आ गई हैं। उन्होंने अनफेयर बनकर बार-बार जो फैसले लिए हैं उससे सभी कंटेस्टेंट्स श्रुतिका से खफा बैठे हैं। ऐसे में अगर घरवालों को डायरेक्ट एलिमिनेशन का मौका मिलता है, तो वो श्रुतिका को उड़ाने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगे। श्रुतिका भी फिनाले तक पहुंचते हुए नजर नहीं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra बॉलीवुड में फिर ब्लास्ट को तैयार, Baahubali डायरेक्टर किन खूबियों से हुए इम्प्रेस?
Chahat Pandey
चाहत पांडे अभी तक कैसे शो में आगे बढ़ रही हैं वो तो किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। अविनाश और विवियन से लड़ने के अलावा वो पूरे सीजन में कुछ करते हुए नजर ही नहीं आईं। अब तो उन्होंने लड़ना भी बंद कर दिया और इसके चलते वो शो में दिखाई देना भी कम हो गई हैं। अगर वो दिखाई नहीं देंगी तो फिनाले तक कैसे पहुंचेंगी?
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
56 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines