Bigg Boss 18 Aditi Mistry Eviction Interview: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में मिड वीक एविक्शन के दौरान वाइल्ड कार्ड अदिति मिस्त्री घर से आउट हो गईं। अदिति का सफर शो में काफी जल्दी खत्म हो गया, लेकिन अब उन्होंने अपने एविक्शन इंटरव्यू में कंटेस्टेंट्स को लेकर शॉकिंग खुलासे कर दिए हैं। अदिती ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
अदिती ने इस कंटेस्टेंट को बताया धोखेबाज
अदिती ने अपने एविक्शन इंटरव्यू के दौरान घरवालों पर अपनी खुलकर राय रखी। उनसे जब पूछा गया कि कौन-सा कंटेस्टेंट घर में उन्हें धोखेबाज लगता है। अदिति मिस्त्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि घर में उन्हें शिल्पा बहुत बड़ी धोखेबाज लगती हैं। शिल्पा अपने दोस्तों को ही नॉमिनेट करती हैं, इसलिए वो उन्हें धोखेबाज लगती हैं।
इस दौरान अदिति ने ईशा सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईशा में भी एक अलग ही एटीट्यूड नजर आता है जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्हें लगता है कि बस वही एक हैं घर में। वहीं अदिति ने करणवीर को लेकर कहा कि उनके फैसले काफी बेवकूफी भरे रहते हैं। वहीं विवियन उन्हें काफी खड़़ूस लगते हैं। उनका कहना है कि वो मजाक को मजाक की तरह नहीं लेते हैं।
शो में लड़के काफी ठंडे- अदिति
इसके अलावा अदिति ने कहा घर में लड़के बहुत ज्यादा ठंडे थे। अदिति ने कहा कि आप एक बार फिर घर में लगे कैमरों को हटाकर देखिए सभी का असली रंग देखने को मिल जाएगा। आपको बता दें यहां अदिति खासकर उस मूमेंट की बात कर रही हैं जब उन्होंने शो में अविनाश मिश्रा के साथ स्वीमिंग पूल में फन करने के लिए अदिति काफी एक्साइटेड हो रही थीं लेकिन अविनाश ने उनके साथ पूल में उतरने से मना कर दिया था।
अदिति ने रजत को बताया विनर
रजत दलाल के बारे में बात करते हुए अदिति मिस्त्री ने कहा कि रजत दलाल शो में मास्टरमाइंड लगते हैं। अदिति ने रजत दलाल को शो का विनर भी बताया। साथ ही अदिति ने रजत को एक मैसेज भी दिया कि ‘शो में हमारे बीच जो समीकरण बन सकते थे वो नहीं बन पाए, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा जब आपने मुझे सेव नहीं किया जबकि आप कर सकते थे। लेकिन फिर भी मैं उन्हें शो के लिए ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगी।’
यह भी पढ़ें: ‘मैंने वनवास नहीं दिया था’, Krushna को गले लगाकर Govinda ने कही बड़ी बात, इमोशनल हुए मामा-भांजा
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines