Bigg Boss 18 Highlights: ‘बिग बॉस’ एक ऐसा रियलिटी शो है जो बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आता है। इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। हालांकि शुरू में तो ये शो लोगों को बोर कर रहा था, लेकिन अब मजा आने लगा है। इसके पीछे के कारण की बात करें तो पहला तो दिलकश हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री और दूसरा मजेदार टास्क। वहीं अब घर में आईं तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry), एडिन (Adin Rose) और यामिनी (Yamini Malhotra) ने तो तहलका ही मचा दिया है।
बीते दिन तो एडिन ने उस शख्स का नाम भी बता दिया जिस पर अदिति अपना दिल हार बैठी हैं। वो बाहर वाला नहीं बल्कि कोई घरवाला ही है जो उनके दिल पर राज कर रहा है। आप भी जान लें कि वो कौन है जिसने अदिति का दिल धड़का दिया।
एडिन ने बताया कैसा हो उनका बॉयफ्रेंड
बीते दिन वाले एपिसोड में अदिति, एडिन और कशिश कपूर साथ में बैठ कर गपशप मार रही थीं। तीनों बता रही होती हैं कि उन्हें कैसा लड़का बॉयफ्रेंड के रूप में चाहिए। तभी एडिन दिग्विजय को लेकर कहती हैं मुझे उसके जैसा लड़का पसंद है लेकिन मैं उसे चूज नहीं कर सकती क्योंकि एक तो वो मुझसे छोटा है, और दूसरा मेरी दोस्त का क्रश है। कशिश ने सोचा कि वो किसका क्रश है तो एडिन ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब देते हुए कहा है मेरी दोस्त कशिश। इस पर कशिश ने कहा कि उससे मेरा कोई रिलेशन नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ताजा वोटिंग ट्रेंड से जानें 7 नॉमिनेट कंटेस्टेंट से कौन होगा आउट? कौन टॉप
अदिति के बॉयफ्रेंड का नाम हुआ रिवील
एडिन ने शो में अदिति के बॉयफ्रेंड के बारे में भी बताया पहले तो कशिश ने कहा कि दिग्विजय मेरी पसंद नहीं है, मुझे लगा कि तुम अदिति की बात कर रही हो। फिर एडिन ने कहा उसकी पसंद कोई और है। कशिश ने हैरान होते हुए अविनाश का नाम लिया तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर एडिन ने कहा कि वो रजत दलाल है। हालांकि उनका ये मजाक ही चल रहा था, लेकिन अदिति के हावभाव देख लग रहा था कि वो सच में रजत को दिल दे बैठी है।
बग्गा और सारा भी चर्चा में
वहीं घर में दो लोग और हैं जो इन दिनों चर्चा में छाए हुए हैं। वो हैं सारा अरफीन खान और तेजिन्द्र बग्गा। जब से अरफीन घर से बेघर हुए हैं बग्गा सारा के आगे पीछे मंडराते दिखाई देते हैं। न सिर्फ घरवाले बल्कि सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उन दोनों को लेकर कमेंट किया था।
यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit की डुप्लीकेट, 19 में झेला कास्टिंग काउच का दर्द, पिता की मौत से टूटी, पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines