Bigg Boss 18 Nomination Task: बिग बॉस 18 में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार में अरफीन खान घर से बेघर हो गए हैं, जिसके बाद घर का माहौल थोड़ा बिगड़ा। हालांकि नए दिन के साथ ही कंटेस्टेंट फिर से फॉर्म में आ गए हैं। यही नहीं आज रात आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क भी देखने को मिलेगा। इस बीच नॉमिनेशन टास्क से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्यों की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में एक या दो नहीं बल्कि सात नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं यह नाम किस-किस के हैं…
कौन-कौन से कंटेस्टेंट नॉमिनेट
बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस खबरी’ ने इस हफ्ते नॉमिनेट हो चुके सदस्यों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 7 लोगों के नाम शामिल हैं। बिग बॉस हाउस से बेघर होने के लिए इस हफ्ते रजत दलाल, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और दिग्विजय सिंह राठी नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से इन नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में 2 नहीं 3 गुट एक्टिव, रोहित शेट्टी ने रिवील किए चेहरे
विवियन के हाथ में आई पावर
बता दें कि इस हफ्ते भी नॉमिनेशन टास्क की पावर विवियन डीसेना को दी गई है। दरअसल, विवियन इस हफ्ते भी घर के टाइम गॉड हैं। नॉमिनेशन टास्क में उन्हें एक डाकिया का किरदार निभाने के लिए दिया गया है।
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान सभी घरवाले बारी-बारी से उन नामों को लेंगे जिन्हें वह घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन कुछ लोगों के दिए गए नाम को एक्सेप्ट करते हैं। वहीं करणवीर की अर्जी को एक्सेप्ट करने से मना कर देते हैं।
अपने चहेते लोगों को बचा रहे विवियन
दरअसल, करणवीर नॉमिनेशन टास्क में एलिस कौशिक का नाम लेते हैं और अपना कारण बताते हुए कहते हैं कि एलिस वीमेन कार्ड खेलती हैं। हालांकि करण की अर्जी को विवियन एक्सेप्ट नहीं करते हैं। इससे उनकी बॉयसनेस साफतौर पर देखने को मिलने वाली है। जाहिर है कि पिछले कुछ नॉमिनेशन टास्क से विवियन डीसेना के ग्रुप के लोग नॉमिनेट नहीं हुए हैं। इस हफ्ते भी एलिस कौशिक, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा सेफ हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines