Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो में अभी तक 14 कंटेस्टेंट्स थे लेकिन अब 3 नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो चुकी है, जिसे लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच घर के 7 लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार भी लटकी हुई है। जाहिर है कि पिछले हफ्ते भी घर से बेघर होने के लिए कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए थे। हालांकि नो एलिमिनेशन के चलते कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ था। इस हफ्ते भी 7 लोग नॉमिनेट हैं। आइए जानते हैं कि यह कौन हैं, और इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट के बेघर होने की सबसे ज्यादा उम्मीद है।
7 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
बीते दिनों बिग बॉस 18 में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान सभी घरवालों को मौका दिया गया कि वह जिस भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना चाहते हैं, उसका नाम उस कंटेस्टेंट के ही हाथ में लिख दें। इस दौरान शिल्पा शिरोडकर ने एक बार फिर करणवीर को धोखा दिया और विवियन डीसेना को बचाने के लिए उन्हें नॉमिनेट कर दिया। हालांकि मजेदार यह रहा कि फिर भी विवियन नॉमिनेट हुए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ईशा-अविनाश और एलिस की ये कैसी दोस्ती? रात के अंधेरे में फिर वायरल हुआ वीडियो
नॉमिनेशन टास्क में कुल 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जो करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Rathee), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), चाहत पांडे (Chahat Pandey), कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और एलिस कौशिक (Alice Kaushik) हैं।
किस कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन के हाई चांस
आपको बता दें कि इन सभी नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स में से करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह राठी, अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे को भी अच्छे वोट मिलने की उम्मीद है। जिन दो कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिल सकते हैं, उनमें 2 लोगों के नाम शामिल हैं। यह दो नाम कशिश कपूर और एलिस कौशिक के हैं। इन दोनों में से जिसके एलिमिनेशन के हाई चांस है, वह एलिस कौशिक हो सकती हैं।
गौरतलब है कि विवियन डीसेना के ग्रुप के अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिश लंबे वक्त के बाद नॉमिनेट हुए हैं। दरअसल, दो हफ्ते तक विवियन घर के टाइम गॉड रहे। उनके राज में उनका पूरा ग्रुप नॉमिनेशन से सेफ रहता था। हालांकि इस हफ्ते एलिस और अविनाश पर नॉमिनेशन की तलवार लटक चुकी है। एलिस कौशिक की बात करें तो घर में उनकी इन्वॉल्वमेंट अन्य के मुकाबले काफी कम है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines