Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ अब करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) शो बन चुका है, इसमें कोई शक नहीं है। करण के ही इर्द-गिर्द पूरा गेम चल रहा है। कोई उनके लिए ट्रॉफी छोड़ने को तैयार है, तो कोई करण के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है। कुल मिलाकर घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स का गेम करण से शुरू होकर करण पर ही खत्म हो जाता है। बिग बॉस देखकर लग रहा है जैसे 7 कंटेस्टेंट्स करण वीर मेहरा को ट्रॉफी दिलवाकर ही मानेंगे। ये 7 कौन हैं ये भी जान लेते हैं।
करण से ऑब्सेस्ड हैं 7 कंटेस्टेंट्स
जिन कंटेस्टेंट्स का गेम करण की बदौलत चल रहा है वो हैं- चुम दरांग (Chum Darang), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh), रजत दलाल (Rajat Dalal), यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena)। चुम और शिल्पा तो करण को थाली में जीत परोसकर देने के लिए तैयार हैं। अविनाश पहले करण को हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे और अब जब से अविनाश को पता चला है कि करण पॉपुलर हैं तो उनके साथ समीकरण बिठा रहे हैं।
प्यार, चुगली या वार, बस कारण पर है सबका ध्यान
ईशा भी पहले करण की चुगली करती थीं और उनसे ऑब्सेस्ड नजर आती थीं और अब वो भी करण के साथ कॉर्डिअल नजर आ रही हैं। बीते एपिसोड में तो दोनों का रोमांटिक डांस भी देखने को मिला है। यामिनी और करण की जरा भी नहीं बन रही है और ऐसे में करण यामिनी के जरिए लाइमलाइट ले ही जाते हैं। रजत तो करण के सख्त खिलाफ हैं और दोनों की दुश्मनी हर गुजरते दिन के साथ गहरी होती जा रही है। रजत से झगड़कर करण को ही फायदा पहुंच रहा है, ये बात शायद रजत को समझ नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के वोटिंग ट्रेंड से रिवील, शॉकिंग होगा एलिमिनेशन, बॉटम टू में गेमर
2 दिन से बदला विवियन का गेम प्लान
विवियन डीसेना भी कभी करण के दोस्त होते हैं तो कभी उनके दुश्मन बन जाते हैं, लेकिन उन्हें इग्नोर नहीं कर पाते। अब जब बिग बॉस का लाडला किसी कंटेस्टेंट को इतना भाव देगा तो दर्शक भी उसे देखने पर मजबूर हो जाएंगे। हालांकि, अब विवियन ने अपना गेम प्लान चेंज कर दिया है। वो फ्रंट फुट पर खेलकर करण को हराने और उनकी हर साजिश का पर्दाफाश करने में जुट गए हैं। अब विवियन का इम्प्रूव्ड गेम देखकर लग रहा है कि वो ट्रॉफी उनके हाथ से छीन लेंगे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines