Bigg Boss 18 Popularity Poll: बिग बॉस 18 को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बज है। घर में पहले से 14 सदस्य थे, अब तीन फीमेल वाइल्ड कार्ड की हो चुकी है, जिससे घर का माहौल काफी बदल गया है। यही वजह है कि फैंस शो को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच घर में मौजूद सभी सदस्यों की पॉपुलैरिटी रैंक भी जारी कर दी गई है। हालांकि इस बार यह लिस्ट काफी चौंकाने वाली है, जिससे विवियन डीसेना के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
पॉपुलैरिटी रैंकिंग में कौन कहां
बिग बॉस 18 के अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने 6वें हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सदस्यों के नाम और उनकी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि लिस्ट में हर बार ऊपर रहने वाले विवियन डीसेना लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं। वहीं जो नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है, वह आपको चौंका सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में लड़कों के साथ टार्चर की हदें पार, टाइम गॉड बनने को सहा हर अत्याचार
करणवीर को मिले ज्यादा लाइक्स
बिग बॉस तक’ की रैंकिंग लिस्ट के मुताबिक, पहले नंबर पर रजत दलाल ने रैंक हासिल की है। उन्हें 3,995 वोट लाइक्स मिले हैं। दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा हैं, जिन्हें 3,598 लाइक्स मिले हैं। विवियन डीसेना का नाम तीसरे नंबर पर आया है और उन्हें 3,083 लाइक्स मिले हैं। जाहिर है कि विवियन इस बार करणवीर से नीचे आ गए हैं।
रैंकिंग लिस्ट में 2,450 लाइक्स के साथ चौथे नंबर पर दिग्विजय राठी, पांचवें नंबर पर कशिश कपूर 1,835 के साथ आई हैं। उनके अलावा 1,550 लाइक के साथ छठे नंबर पर चाहते पांडे, सातवें नंबर पर 1,243 लाइक के साथ अविनाश मिश्रा, आठवें नंबर पर 1,176 लाइक के साथ चुम दरांग, नौवें नंबर पर 535 लाइक के साथ ईशा सिंह, दसवें नंबर पर 527 लाइक के साथ श्रुतिका अर्जुन हैं।
लिस्ट में आखिरी नाम चौंकाने वाला
वहीं टॉप 10 कीर लिस्ट से बाहर 4 कंटेस्टेंट्स हैं। इस लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर 369 लाइक के साथ एलिस कौशिक, बारहवें नंबर पर 361 लाइक के साथ सारा खान, तेरहवें नंबर पर 157 लाइक के साथ तजिंदर पाल सिंह बग्गा और सबसे आखिर में कुल 92 लाइक के साथ शिल्पा शिरोडकर आई हैं।
गौरतलब है कि इस हफ्ते बिग बॉस 18 से एविक्ट होने के लिए कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, चाहत पांडे, विवियन डीसेना और दिग्विजय सिंह राठी शामिल हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हफ्ते कशिश या एलिस में से कोई एक एविक्ट हो सकता है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines