Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का दूसरा हफ्ता चल रहा है और यह शो लगातार दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। पहले ही हफ्ते से घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े और हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। बीते दिनों शो में अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के बीच काफी बहसबाजी देखने को मिली जिससे शो TRP में छा गया। हालांकि घर में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जो अभी तक गेम में खुलकर सामने नहीं आ पाए हैं। शो के दौरान उन्हें न तो ज्यादा बातचीत करते हुए देखा जाता है और न ही लड़ाई-झगड़ा करते हुए। इसका नतीजा यह हुआ है कि दर्शक भी अब इन कंटेस्टेंट्स से बोर हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
मुस्कान बामने
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस मुस्कान बामने का आता है। मुस्कान जब से बिग बॉस 18 में आई हैं, वो अधिकतर खोई हुई और कहीं गुम दिखाई दे रही हैं। 2 हफ्ते होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें गेम में इन्वॉल्व होते हुए नहीं देखा गया है। दर्शक भी अब उनसे बोर होने लगे हैं।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा
पॉलिशियन तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। जब शो में उनकी एंट्री हुई थी तब दर्शकों को लगा था कि वो काफी मसाला देंगे। बिग बॉस की जेल में रहते हुए घर की सबसे पहले लड़ाई उनकी और रजत दलाल की हुई। हालांकि अब तजिंदर फिर गेम में कहीं खो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टीवी की बहू ने दिखाए बिग बॉस को तेवर, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुईं ट्रोल
नायरा बनर्जी
टीवी की ‘पिशाचिनी’ नायरा बनर्जी जब बिग बॉस 18 में आई थीं, तब दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें थी, हालांकि पहले पूरे हफ्ते में नायरा कहीं नजर नहीं आईं। यह बात सलमान खान ने वीकेंड का वार में भी उठाई थी। दूसरे हफ्ते में एक्ट्रेस थोड़ा बहुत दिखी हैं लेकिन अभी भी शो में उनकी इन्वॉलमेंट कम है।
सारा अरफीन खान
माइंड कोच सारा अरफीन खान भी बिग बॉस के घर में कुछ खास नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें कुछ जगहों पर सिर्फ घरवालों की चुगली करते हुए देखा जाता है लेकिन काफी हद तक सारा चुप दिखाई देती हैं। पिछले एपिसोड में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की थी यह वो मौका था, जब उन्हें पूरी लाइमलाइट मिली।
शहजादा धामी
टीवी एक्टर शहजादा धामी जब बिग बॉस 18 में आए थे, जब उन्होंने अपने पिछले शो की कंट्रोवर्सी को लेकर फुटेज लेने की कोशिश की थी लेकिन घरवालों ने उन्हें कुछ खास तवज्जो दी नहीं। इसके अलावा उनके पास घर में कोई खास मुद्दा नहीं है।
हेमा शर्मा
‘वायरल भाभी’ हेमा शर्मा जब बिग बॉस की जेल में कैद थीं, उस वक्त वो शो में काफी हद तक दिखाई दे रही थीं। उनके हंसी-मजाक भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से ‘वायरल भाभी’ शो में अपना जलवा दिखाने से चूकती नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines