Bigg Boss 18 में 5 बायस्ड फैसलों ने पलटी बाजी, बदल गया खेल का पूरा समीकरण!

Bigg Boss 18 5 Biased Decisions: ‘बिग बॉस 18’ में अब फिनाले नजदीक आता जा रहा है, इसी बीच मेकर्स की तरफ से किए गए 5 बायस्ड फैसलों पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 5 Biased Decisions: ‘बिग बॉस’ में इन दिनों गेम उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां हर कंटेस्टेंट के सर्वाइवल पर आ गई है। पिछले हफ्ते कशिश कपूर बाल-बाल बची हैं घर से बेघर होने के लिए। वहीं हाल ही में हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया में 6 कंटेस्टेट्स एक बार फिर एविक्ट होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इसी बीच अब मेकर्स की तरफ से ऐसे-ऐसे फैसले देखने को मिल रहें हैं जिनपर सवाल उठ रहा है। चलिए आपको बताते हैं उन 5 बायस्ड फैसलों के बारे में जिनपर अब सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

रजत दलाल को 4 कंटेस्टेंट्स बचाने का मौका 

इस बार घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किए गए हैं, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान घर में मौजूदा टाइम गॉड रजत दलाल को 4 बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने का मौका मिला है। ऐसे में रजत ने सारा, कशिश, यामिनी और ईशा सिंह को सेव कर लिया। लेकिन अब सवाल ये है कि दिग्विजय को सिर्फ 1 ही कंटेस्टेंट को बचाने का मौका मिला वहीं ईशा और रजत दलाल को तीन से चार कंटेस्टेंट्स बचाने का मौका दिया गया।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा को नहीं दिखाई गई फुटेज

घर में एक इंसीडेंट हुआ था जिसमें ईशा ने करणवीर मेहरा के कैरेक्टर को लेकर एक बयान दिया था जो काफी विवादित था। करणवीर के कैरेक्टर पर जब सवाल उठे तो ना तो वीकेंड का वार पर उस बारे में बात की गई और ना ही करणवीर को फुटेज दिखाया गया जैसे ईशा को रजत का एक वीडियो दिखाया गया था। लेकिन मेकर्स ने वैसा ईशा के वीडियो के साथ नहीं किया और इस बात को बहुत आसानी से दबा दिया गया।

विज्ञापन

दिग्विजय राठी की गेम की गई एक्सपोज 

बिग बॉस द्वारा इस बार वीकेंड का वार पर दिग्विजय राठी को काफी बैश किया गया। उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई गई लेकिन इसी तरह से जब अविनाश-ईशा कोई चुगली करते हैं तो उनकी गेम को ऐसे सभी के सामने नहीं लिया जाता।

करणवीर पर पूरा वीकेंड का वार का एपिसोड

इस बार वीकेंड का वार पर शनिवार को पूरा का पूरा एपिसोड ही करणवीर मेहरा को डेडिकेट किया गया। हालांकि सभी कंटेस्टेंट्स उनके बारे में ही बात करते हैं इसलिए उन्हीं पर पूरा एपिसोड खींचा गया लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट्स की गेम के बारे में कोई बात नहीं की गई।

विज्ञापन

रजत दलाल को फिर से टाइम गॉड बनने का मौका

अब 4 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है कि जो इस बार टाइम गॉड बनने के 4 दावेदार बने हैं। इनमें रजत दलाल का भी नाम सामने आया है। हालांकि इससे पहले तक तो पिछले टाइम गॉड को रेस से पहले ही बाहर कर दिया जाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ