Bigg Boss 17: मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की शुरूआत हो चुकी है। आज बिग बॉस में ‘शुक्रवार का वार’ है। वहीं, शो के शुरू में सलमान खान बेहद स्वैग के साथ एंट्री करते है और सबके बारे में बात करते हैं।
साथ ही मनारा और अभिषेक के बीच हुई जोरदार बहस को दिखाया जाता है। इसके बाद सलमान कहते हैं कि बेचारी मनारा और फिर घर का नजारा सामने आता है। साथ ही सलमान कहते हैं कि आज किसी एक को घर से बाहर जाना पडे़गा।
यह भी पढ़ें- ‘पोर्न किंग’ का टैग मिलने पर बोले राज कुंद्रा, कहा- इससे दुख…
ईशा और अभिषेक के रिश्ते के बारे में पूछा
इसके बाद सलमान ईशा और अभिषेक के रिश्ते में पूछते हैं। पहले सलमान अभिषेक से पूछते है और अभिषेक कहते हैं कि वो मुझे अच्छी लगती है। फिर ईशा से पूछते है, तो ईशा कहती है कि हम दोनों दोस्त हैं। फिर सलमान ईशा से बात करते हैं। फिर सलमान बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों पूछा और कहते हैं कि आप दोनों में कोई ऑन नहीं है। इसके बाद सलमान अनुराग बाबा के बारे में बात करने लगते हैं।
सलमान ने जमकर लगाई अनुराग की क्लास
सलमान कहते हैं कि मैंने आपको नजरअंदाज कैसे कर दिया। फिर वो कहते हैं कि इस वीकेंड के वार पर अनुराग का एक सोलो हो जाए और अनुराग डांस करेंगे। इसके बाद अनुराग डांस करने लगते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि आप घर में बैठे-बैठे शिकायत करते हैं और इसके बाद नील को कहते है कि डांस करें और वो डांस करने लगते हैं। फिर सलमान दोनों को बुलाते हैं और कहते हैं कि दिखाओ अपना विनिंग मेटेरियल और दोनों डांस करने लगते हैं।
मनारा से किए सवाल
फिर सलमान कहते हैं कि देखो बाहर लोग क्या कह रहे है। फिर सलमान दिल, दिमाग और दम पर आते हैं और मनारा से पूछते हैं कि सब कैसा चल रहा है। तो इस पर मनारा कहती हैं कि सब अच्छा चल रहा है और सीख रही हूं। फिर सलमान कहते हैं कि बिग बॉस ने आपको दिल से दिमाग के घर में डाल दिया। फिर मनारा कहती हैं कि मैं खुश हूं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि आपको किन मुद्दों पर लड़ना चाहिए। सलमान पूछते हैं कि आपका कोई ट्रिगर पॉव्इंट तो नहीं तो मनारा बताती हैं कि मेरी फैमिली को बीच में ना लाया जाया।
सलमान ने अभिषेक को कहा- रियल लाइफ में जूते पड़ेगे
सलमान पूछते हैं कि क्या आप अपनी बहनों के बारे में बात कर रही हैं, तो मनारा अपनी फैमिली के बारे में बताती है। इसके बाद सलमान पूछते हैं कि मनारा को किसने डुपलीकेट कहा तो अभिषेक ने बताया कि मैंने कहा था, तो इस पर सलमान कहते हैं कि रियल लाइफ में जूते पड़ेगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines