Bigg Boss 17: एक तरफ गरमाया घर का माहौल, तो दूसरी तरफ खानजादी को मनाते दिखे मुनव्वर

Bigg Boss 17 Written Episode 12: आज के एपिसोड के हाइलाइट्स की बात करें तो शो की शुरूआत शो के एंथम से होती है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 Written Episode 12: टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की शुरूआत हो चुकी है। आज बिग बॉस का 12वां एपिसोड है। वहीं, अगर आज के एपिसोड के हाइलाइट्स की बात करें तो शो की शुरूआत शो के एंथम से होती है।

इसके बाद मुनव्वर खानजादी के पास सॉरी बोलने जाते हैं और सभी लोग बातचीत करते नजर आते हैं। फिर विक्की अभिषेक के बात करते है और वहां पर अंकिता भी आ जाती है। इसके बाद विक्की और अंकिता दोनों आपस में बात करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Amala Paul ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई, जानें कौन हैं जगत देसाई?

मैं अभी कुछ रह रहा हूं, तू जा- अंकिता से बोले विक्की

फिर अंकिता किचन में विक्की के पास जाती है और विक्की कहते हैं कि मैं अभी कुछ रह रहा हूं, तू जा अभी। फिर दोनों किचन से बाहर आ जाते हैं और दोनों अबस में बहस करने लगते हैं। हालांकि इस दौरान विक्की अंकिता को समझाते भी हैं और फिर विक्की वहां से चले जाते हैं।

मां को याद कर रोने लगी अंकिता

फिर रिंकू खानजादी से बात करती नजर आती है। इसके बाद फिर से अंकिता और विक्की बात करते हैं और इस दौरान विक्की कह देते हैं कि मेरा तेरे से कोई मतलब नहीं। इस दौरान को फिर से अंकिता को समझाते हैं। हालांकि विक्की वहां से चले जाते हैं और अंकिता चिल्लाती रह जाती है और फिर मम्मा को याद करते हुए रोने लगती है।

खानजादी को हंसाने की कोशिश करते दिखे मुनव्वर

इसके बाद मनारा, मुनव्वर से मस्ती करती नजर आती है। हालांकि इस दौरान मुनव्वर खानजादी को भी हंसाने की कोशिश करते है, लेकिन खानजादी इस दौरान कोई रिएक्ट नहीं करती और मुनव्वर वहां से चले जाते हैं। फिर सभी घरवाले आपस में बात करते हैं। इसके बाद मनारा कुछ घरवालों के साथ अंकिता के बारे में बात करती है। फिर मनारा और अनुराग बाबा बात करने लगते हैं।

First published on: Oct 26, 2023 10:47 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें