Bigg Boss 17 Winner Photo Leak: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का आज ग्रैंड फिनाले है। इस शो को आज रात एक विनर मिल जाएगा। पूरा देश इस वक्त यही सोच रहा है कि आखिर ये ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। सभी लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड्स पर फैंस की नज़रें बनी हुई हैं। आज रात तक विनर का नाम अनाउंस होने तक सब्र कर पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब उनके लिए एक गुड न्यूज़ है। अब उन्हें रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि विनर का नाम ही नहीं ट्रॉफी के साथ उसकी एक फोटो भी लीक हो गई है।
यह भी पढ़ें: Ishqbaaaz की 2 एक्ट्रेसेस की हुई शादी, तीसरी की तैयारी और चौथी की दुल्हन बनने की आई बारी
विनर की ट्रॉफी उठाए फोटो लीक!
सुनकर आपको भी झटका लगा होगा लेकिन मेकर्स से एक बड़ी चूक हो गई है। वो विजेता की तस्वीर लीक होने से रोक नहीं पाए और सारा सस्पेंस एपिसोड शुरू होने से पहले ही खुल गया है। बता दें, अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है इसमें साफ-साफ नजर आ रहा है कि ये रियलिटी शो आखिर किसने जीता है। मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और अरुण महाशेट्टी (Arun Mahashetty) में से ये ट्रॉफी किसके हाथ लगी है चलिए ये भी जान लेते हैं।
कौन है बिग बॉस 17 का विनर?
सामने आई इस तस्वीर के मुताबिक, सभी को हराते हुए मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विनर बन गए हैं। उनके हाथ में इस सीजन की ट्रॉफी भी नज़र आ रही है। जैसे ही ये फोटो वायरल हुई फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स के फैंस इस वक्त मायूस नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में कितनी सच्चाई है अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हो सकता है की ये तस्वीर मुनव्वर फारूकी के फैन पेज ने एडिट कर अपलोड की हो। ऐसे में असली विनर का नाम जानने के लिए दर्शकों को ग्रैंड फिनाले एपिसोड देखना ही पड़ेगा। दूसरी ओर अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अली गोनी और सीजन 17 के फाइनलिस्ट मुनव्वर फारूकी की पर्सनल चाट भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।
अली गोनी और मुनव्वर की पर्सनल चैट आई सामने
खुद अली गोनी ने ट्विटर (X) पर अपनी और मुनव्वर की चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें मुनव्वर उन्हें कहते दिख रहे हैं कि वो उन्हें निराश नहीं करेंगे और उस ट्वीट को करने पर गर्व महसूस करवाएंगे। जिसके जवाब में अली कहते है- ‘भाई हम मिले कम हैं लेकिन तुम जैसे इंसान हो उससे मैं बेहद प्यार करता हूं।’ फिर मुनव्वर शुक्रिया कहते हुए बोलते हैं कि वो भी ऐसा ही सोचते हैं। आखिर में मुनव्वर ने जो कहा है उससे साफ नजर आ रहा है कि वो बस ट्रॉफी जीतने के मकसद से शो में आये हैं। इस चैट में आखिरी मैसेज मुनव्वर का है और उन्होंने कहा है कि ‘बस अपने को दिल और ट्रॉफी दोनों लेके आने हैं पब्लिक से।’ इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अली ने मुनव्वर को जन्मदिन की बधाई दी है। और लिखा है, ‘उसके अंदर जाने से पहले ये हमारी आखिरी चैट थी और हां सिर्फ मैंने ही नहीं लेकिन तुमने भी हम सबको प्राउड फील करवाया है.. दिल तो जीत लिया अब ट्रॉफी लेके आ।’
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
5 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines