Munawar Faruqui, Bigg Boss 17 Winner: ‘बिग बॉस 17’ को उसका विनर मिल चुका है। शो के 17वें सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी रहे हैं। जबसे मुनव्वर ने शो जीता है, तो वो सुर्खियों में बने हुए है। सोशल मीडिया पर भी हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि कॉन्ट्रोवर्सी के चलते एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार मुनव्वर को चर्चा में रहना पड़ा। आइए जानते हैं कि कब-कब ऐसा हुआ?
यह भी पढ़ें- आसान नहीं टीवी शोज की शूटिंग, Manisha Rani ही नहीं ये सेलेब्स भी हो चुके हैं बीमार
कॉन्ट्रोवर्सी से रहा ‘बिग बॉस 17’ के विनर का नाता
इंदौर कॉमेडी शो (2021)
साल 2021 में इंदौर में हुए कॉमेडी शो से मुनव्वर को अरेस्ट कर लिया गया था। मुनव्वर पर आरोप था कि शो के दौरान उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस दौरान खूब बवाल हुआ था। बता दें कि मुनव्वर ने इस शो में माता सीता पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से हंगामा खड़ा हो गया था। बताते चलें कि इसकी वजह से बिग बॉस 17 के विनर को 35 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने के बाद के बाद मुनव्वर को 50 हजार की राशि पर जमानत मिली थी।
कैंसिल हुए शो
मुनव्वर के कओई शोज भी कैंसिल हुए, जिसकी वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरी। कई तरह के कारण उनके शो को कैंसिल करने की वजह बने। बता दें कि मुनव्वर पर अमित शाह और गोधरा कांड को लेकर भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
सोशल मीडिया रिएक्शन
अपने कारनामो के चलते मुनव्वर को सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की नफरत का समाना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनका मजाक बनाया। कॅामेडियन सिंगर और राइटर कई बार इसकी वजह से भी सर्खियों में बने रहे।
हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप
इतना ही नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप भी लगा है। कई बार इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया और इन मामलों की वजह से वो कानूनी पचड़ो में भी फंसे।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines