Bigg Boss 17 Winner: 28 जनवरी को हमें बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का विनर मिल जाएगा। अभी इस शो में सभी लोग अपना बेस्ट देकर फैंस को इम्प्रेस कर वोट बटोरने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। फिलहाल वोटिंग ट्रेंड्स हर दिन बदल रहे हैं। कभी किसी का नाम विनर के तौर पर सामने आ रहा है तो कभी किसी का। लेकिन अभी तक तो ये ही लग रहा है कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ही शो के विजेता बनने वाले हैं। उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स उनकी बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं। पर ये भी सच है कि शो में पासा कभी भी पलट सकता है। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि जिसे आखिरी मिनट तक विनर समझा जा रहा था उसे छोड़ मेकर्स ने किसी और को ही विनर घोषित कर दिया। अब जानते हैं कब-कब ऐसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt संग Ram Mandir से लौटते हुए ट्रोल हुए Ranbir, Katrina Kaif से क्या है कनेक्शन?
Bigg Boss 16
पिछले सीजन भी फैंस को यही लग रहा था कि या तो शिव ठाकरे (Shiv Thakare) या फिर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ही बिग बॉस 16 के विजेता बनेंगे। लेकिन MC Stan पूरा सीजन कुछ न करके भी ट्रॉफी जीत गए। जब प्रियंका शो से बाहर हुईं तो सभी लोग हैरान रह गए। MC Stan की फैन फॉलोइंग के आगे शो में इन दोनों की परफॉरमेंस भी कुछ नहीं कर पाई।
Bigg Boss 15
बिग बॉस 15 में लड़ाई-झगड़े और रोमांस कर कई लोगों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। वैसे इस शो के दर्शकों ने सीधे-सीधे 2 लोगों के ही विनर बनने के कयास लगाए थे। या तो करण कुंद्रा (Karan Kundrra) या फिर प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के शो जीतने की उम्मीदें थीं। लेकिन आखिरी वक्त पर मेकर्स ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को विनर घोषित कर दिया। ये देखकर तो पूरा देश भड़क उठा था। सभी लोगों ने मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप भी लगाया था क्योंकि तेजस्वी कलर्स का फेस थीं और उन्हें नागिन के लिए भी साइन कर लिया गया था।
Bigg Boss 9
इस सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स थे जिन्हें विनर की रेस में दौड़ते हुए देखा गया था। लेकिन मेकर्स ने ऐसी साजिश रची जिसके आगे दर्शक भी कुछ नहीं कर पाए। किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) के आगे शो छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। या तो वो या फिर प्रिंस नरूला (Prince Narula) इस शो से आउट होते लेकिन अपना रिश्ता बचाते हुए किश्वर ने खूब लड़ने के बाद इमोशनल होकर हार मान ली थी। जिसके बाद ये ट्रॉफी सीधे-सीधे प्रिंस के हाथ में आ गई।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines