News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस का सीजन 17 (Bigg Boss 17 Finale) फिनाले से बस दो दिन दूर है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। तीन महीने से चल रहे इस रिएलिटी शो का ब्लॉकबस्टर फिनाले 28 जनवरी, 2024 को होगा। आपको बता दें कि फिनाले पूरे छह घंटे का होगा जो शाम 6 बजे से कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जाएगा।, जबकि विनर का नाम रात में अनाउंस होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 के विनर को लेकर लेटेस्ट ट्रेंड्स सामने आए हैं, जो फैंस को हैरान कर सकते हैं।
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि कम वोट मिलने के कारण विक्की जैन घर से बेघर हो गए। जिसके बाद मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी और अरुण महाशेट्टी शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बन गए हैं। बिग बॉस ने सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को बधाई दी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने शो के दौरान अपनी जर्नी देखी। जर्नी देखने के बाद अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी काफी इमोशनल नजर आए। वहीं अंकिता फैंस से मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक ओर जहां फैंस बिग बॉस 17 के विनर का नाम जानने के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि 50 लाख रुपए से भरा शूटकेस लेकर कौन सदस्य विनर की रेस से बाहर होगा। फिलहाल शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी और अरुण महाशेट्टी विनर बनने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। विक्की जैन के बेघर होने के बाद जियो सिनेमा पर वोटिंग लाइन्स खोल दी गई हैं, जो रविवार की दोपहर 12 बजे, फिनाले टेलीकास्ट होने से कुछ घंटे पहले बंद की जाएंगी।
वोटिंग ट्रेंड्स की बात करें तो कई मीडिया पोल्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी का नाम विनर की रेस में सबसे आगे है। तीसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं अरुण महाशेट्टी वोटिंग रेस में पीछे चल रहे हैं। फिल्मी बीट की रिपोर्ट की मानें तो मनारा और अरुण बॉटम टू में हैं, जिनमें से कोई एक घर से एलिमिनेट हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 फिनाले से पहले जानें कहां है शो के 16 विनर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।