Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Vicky Jain: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के घर में जहां एक और कुछ कपल्स का रिश्ता निखर कर सामने आ रहा है तो वहीं दूसरी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का रिश्ता बिखरता नजर आ रहा है। शो की शुरुआत से ही दोनों के बीच खटी-मीठी नोक-झोंक देखने को मिला करती थी, जो अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और इसका रिजल्ट बुरे से बुरा हो सकता है। दरअसल, हाल में बिग बॉस ने विक्की को अंकिता से अलग ‘दिमाग वाले मकान’ में भेज दिया है।
इसके बाद विक्की काफी खुश नजर आ रहे थे वहीं, अंकिता बेहद दुखी। ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा हिंट मिल रहा है कि विक्की, अंकिता से खुद को अलग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, खुद ये सवाल अंकिता भी पूछती हैं कि क्या वो खुद से उनको अलग करना चाहते हैं? वीडियों में दोनों के बीच बात हो रही है। वीडियो में अंकिता, विक्की से कहती हैं, ‘तू सबके मामले सुलझा रहा है। सबके पास जा-जाकर बात कर रहा है, लेकिन क्या तुझे एक बार भी नहीं लगा कि तू आकर हमारा मामला सुलझाए’?
क्या अलग होंगे अंकिता और विक्की?
अंकिता की इस बात पर विक्की कहते हैं, ‘नहीं कर सकता। अब तो मैं हार गया ना’। इसके बाद अंकिता, विक्की को समझाते हुए कहती हैं, ‘नहीं विक्की तू नहीं हारा है, लेकिन जिस तरह तू से बात करता है क्या वो सही है? ऐसे चीजें सॉल्व हो जाएंगी क्या’? इसके बाद विक्की कहते हैं, ‘मैं अपमान करता हूं। मैं ये रिश्ता अच्छा नहीं रख सकता’। विक्की की इस बात से अंकिता परेशान हो जाती है और पूछती हैं, ‘क्या तू मुझे खुद से अलग कर रहा है? मेरा सवाल पूछना तेरे लिए बहुत सारे सवाल खड़ा कर देता है’, जिस पर विक्की कहते हैं, ‘मैं गलत हूं। इसलिए बात नहीं कर रहा हूं। तुम अंकिता लोखंडे हो। हमेशा सही होती हो’।
यह भी पढ़ें: इन सात फिल्मों से Aryan Khan का रहा गहरा नाता, बाप-बेटे ने साथ मिलकर कमाए करोड़ों रुपये
‘मकान’ बदलने पर हुआ था दोनों का झगड़ा
फिर अंकिता कहती हैं, ‘बैलेंस करना होता है न विक्की’। इस पर विक्की कहते हैं, ‘नहीं कर पा रहा। मैं तुम्हारे कुछ कह नहीं सकता। तुम सेलिब्रिटी हो। बस तुम ही अपने पति को समझती हो। मैं कुछ नहीं हूं’। वहीं, इससे पहले जब बिग बॉस ने विक्की का मकान बदला था, तब भी दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था, जिसमें अंकिता ने विक्की को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। अंकित ने कहा था, ‘मैं लात मार दूंगी। चला जा यहां से। तू एकदम शातिर। तूने मुझे यूज़ किया है’।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines