Vicky Jain Parties With Bigg Boss 17 Female Contestants: 28 तारीख को बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसी वक्त पूरा देश ये ही सोच रहा है कि आखिर इस बार कौन इस रियलिटी शो का विजेता बनेगा। कुछ लोगों को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) से उम्मीदें हैं तो कुछ अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के फेवर में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन लगता है एक्ट्रेस के पति और बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन (Vicky Jain) को किसी बात की कोई फिक्र नहीं है। इसलिए तो वो सब कुछ भुलाकर पार्टी में बिजी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब विक्की जैन की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Sania Mirza फिर रचाएंगी शादी? Shoaib की Sana संग मैरिड लाइफ को लेकर हुई ये भविष्यवाणी
लड़कियों संग पार्टी कर रहे विक्की भैया
अब शो से बाहर होते ही विक्की ने पार्टी करना शुरू कर दिया है। वैसे अंकिता ने विक्की को शो से जाते-जाते खास सलाह दी थी कि वो उनके बिना पार्टी न करें। लेकिन विक्की भैया कहां किसी की सुनने वालों में से हैं। ऐसे में एविक्ट होते ही उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लेकिन अब अपनी पार्टी की तस्वीरों की वजह से वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, यूज़र्स ने एक चीज़ पर गौर किया है कि सामने आईं सभी तस्वीरों में विक्की जैन सिर्फ लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब ईशा मालवीय, सना खान और आयेशा खान के साथ जमकर पार्टी की है। लेकिन एक भी लड़का इस रीयूनियन में नजर नहीं आ रहा।
खूब हुए ट्रोल
बस फिर क्या था विक्की भैया पर नेटिज़ेंस ने रंगीन मिजाज़ होने का आरोप लगते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर्स ने इस वायरल फोटो पर कमेंट किया, ‘इसका तलाक कंफर्म है भाई।’ तो एक ने मजाक में लिखा, ‘आंटी इसकी इजाजत कैसे दे रही हैं… बिक्की बेटा क्या बकवास है।’ तो एक ने लिखा, ‘उसे अपनी पोज़ेसिव और पागल पत्नी से छुट्टी चाहिए।’ एक शख्स ने मजे लेते हुए कहा, ‘सिर्फ लड़कियों को ही बुलाया है।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘सब ठीक है लेकिन ये आयशा खान बिना जूते के आई है क्या?’ किसी ने कहा, ‘विक्की भैया नहीं सुधरेगा।’ एक कमेंट आया, ‘आखिर पार्टी कर ही ली।’
ट्रोलर्स ने विक्की को कहा ‘बेशरम’
इस फोटो को देख एक फैन ने पूछा, ‘ये ही अंकिता कर ले तो? उसकी सास खा जाएगी बिचारी को।’ एक कमेंट आया, ‘हां जी कहां हैं विक्की के माता और पिता श्री?’ किसी ने लिखा, ‘पहला पति है जिसको बीवी से डर नहीं, अंकिता बोली थी पार्टी नहीं करने के लिए फिर भी ये कर रहा है।’ एक ट्रोलर ने तो ये भी कहा, ‘देखो असली वुमनाइजर।’ एक शख्स ने लिखा, ‘ये देखकर अंकिता को चक्कर न आ जाएं विक्की भैया।’ एक कमेंट आया, ‘बेशरम बेहया इंसान है ये।’ अंकिता की एक फैन ने लिखा, ‘कैसे ना अंकिता इनसिक्योर हो इतना रंगीन पति जो है।’ एक वकील ने इस पर कमेंट कर कहा, ‘यदि उन्हें तलाक या अलगाव के लिए किसी कंसलटेंट की जरूरत हो तो मैं बेस्ट वकील हूं!’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines