Bigg Boss 17 Top 5 Contestants List Out : बिग बॉस के 17वें सीजन का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब आ रहा है और ज्यादा इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में घरवालों को बिग बॉस की ओर से एक टास्क दिया गया था जिसमें कंटेस्टेंट को एक-दूसरे को रोस्ट करना था। टास्क के दौरान लाइव वोटिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयशा खान को सबसे कम वोट मिले और उनका सफर शो से खत्म हो गया है। वहीं अब फिनाले से एक हफ्ते पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ चुकी है। ऑरमेक्स मीडिया की रेटिंग रिपोर्ट में 14वें हफ्ते में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी सभी घरवालों पर भारी पड़े हैं।
मुनव्वर फारुकी टाॅप पर
टॉप 5 लिस्ट की बात करें तो जहां मुनव्वर फारुकी सबसे ऊंचे नंबर पर हैं। माना जा रहा है कि विनर की रेस में उनका मुकाबला अंकिता लोखंडे से होगा। वहीं अंकिता टॉप 2 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि अभिषेक ने इस बार काफी ऊंची छलांग मारी है। उनका नाम टॉप 3 पर बना हुआ है। दरअसल, जब से ईशा, समर्थ और अभिषेक के बीच लड़ाई हुई है, उसके बाद से ही उनके गेम में काफी उछाल देखने को मिला है।
विक्की का बिगड़ा गेम
बात करें अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की तो फिनाले वीक तक आते-आते उनका गेम बिगड़ गया है। विक्की टॉप 4 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। जाहिर है कि विक्की को घर का मास्टरमाइंड कहा जाता है। लेकिन शो में पत्नी से हो रही अनबन के चलते उन्हें आखिरी हफ्ते में करारा झटका लगा है। हालांकि इससे पहले वह तीसरी पोजीशन पर थे। मनारा चोपड़ा ने इस लिस्ट में 5वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। मीडिया सोर्सेज की मानें तो मनारा फिनाले वीक से पहले पैसों से भरा बैग लेकर शो से बाहर आ सकती हैं।
घर में होगा डबल इविक्शन
बिग बॉस 17 की इस टॉप 5 लिस्ट में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और मनारा चोपड़ा शामिल हैं जबकि ईशा मालवीय इस रेस से बाहर हो गई हैं। कहा जा रहा है कि घर में डबल इविक्शन होगा जिसके चलते फिनाले वीक से पहले उनका पत्ता घर से साफ हो जाएगा। इसके अलावा अरुण महाशेट्टी भी घर से बेघर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें : किसके हाथ लगेगी Bigg Boss 17 के विनर की ट्रॉफी? ये दो कंटेस्टेंट हैं बड़े दावेदार
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
11 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
16 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines