Bigg Boss 17: टीवी के कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का आगाज हो चुका है। दर्शको शो का भरपूर मजा ले रहे है। इस बीच शो के आज यानी 19 अक्टूबर के एपिसोड़ की बात करें तो इसके शुरू में दिखाया गया कि बिग बॉस 17 के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट किचन में नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान हल्की-फुल्की नोक-झोंक भी देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor को चाहिए ‘जादू जैसी धूप’, ऋतिक रोशन बोले- वो आ…
बहस करते नजर आए अंकिता और विक्की
इसके बाद शो में दिखाया गया कि अंकिता लोखड़े और विक्की आपस में बहस करने लगते हैं। इस दौरान अंकिता कहती है कि उनको लग रहा है कि विक्की उनको इग्नोर कर रहे हैं। तो इस पर विक्की कहते हैं कि मैं तुमको इग्नोर नहीं करता हूं, तुमको ऐसा लग रहा है। इसके बाद फिर से किचन का व्यू दिखाया जाता है और सभी लोग खाना बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान फिर से कंटेस्टेंट के बीच में बहस होती नजर आई और रिंकू कहती हैं कि या तो किचन में मैं रहूंगी या खानजादी।
घर में तेज-तेज चीखती नजर आई खानजादी
इसके बाद खानजादी घर में बहुत तेज-तेज चीखने लगती हैं। फिर विक्की और नील आपस में बात करते नजर आते हैं और अभिषेक और मुन्नावर उनके मजे लेते नजर आए। फिर अभिषेक कहता है कि बस करो हम दोनों आपकी नकल कर रहे हैं और हंसने लगते हैं। इसके बाद मुन्नवार और विक्की आपस में बात करने लगते हैं। हालांकि इस दौरान मुन्नवार थोड़ा इमोशनल हो जाते हैं, तो नील उनको चुप कराते नजर आते हैं।
विक्की ने अंकिता को बोला सॉरी
फिर अंकिता विक्की के बारे में बात करते नजर आती है। इसके बाद विक्की और अंकिता दोनों आपस में बात करने लगते हैं। अंकिता कहती है कि अगर आपको नए लोग मिल जाते हैं, तो आप पुराने लोगों को भूल जाते हैं। फिर वो कहती हैं कि तू मुझे पीछे छोड़ रहा है और कहती हैं कि मैं सब अकेले कर रही हूं। इसके बाद विक्की अंकिता से सॉरी बोलते हैं।
मुझे मेरे लोग हॉर्ट कर सकते है- अंकिता
अंकिता कहती है कि मुझे मेरे लोग हॉर्ट कर सकते है और मैं हॉर्ट हो रही है। विक्की अंकिता को मनाते हैं, लेकिन अंकिता कहती है कि तुम्हें इसके बारे में सोचना चाहिए और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे रह सकती हूं। इसके बाद दोनों हग करने लगते हैं और विक्की कहते हैं कि मैं समझ गया हूं और तुमको मुझे मौका देना पड़ेगा।
बिग बॉस ने पुराने कंटेस्टेंट का किया जिक्र
इसके बाद घर में कुछ कंटेस्टेंट एक साथ मौसम का हाल जानते नजर आते हैं। फिर लीविंग रूम में कंटेस्टेंट एक दूसरे ने बात करते दिखते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस पुराने कंटेस्टेंट के बारे में बताने लगते हैं। इसके बाद सभी बात करते नजर आते हैं तो बिग बॉस कहते हैं कि विक्की सबको इक्ट्ठा करो, तो विक्की भागते हुए सबको बुला लेते है। फिर बिग बॉस सभी से बात करने लगते हैं।
शो के घर में पहली बार हुई किसी कंटेस्टेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि शो के घर में पहली बार किसी कंटेस्टेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। साथ ही बिग बॉस कहते हैं कि जिग्ना आप ग्रार्डन में आ जाए और बाकि सभी लाइव इस कॉन्फ्रेंस को देख सकते हैं। इसके बाद जिग्ना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाती है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines