Bigg Boss Finale में वोटिंग के लिए फैंस ने की क्यूट अपील, आप भी कर सकते हैं वोट, जानें प्रोसेस

Bigg Boss 17: बिग बॉस का फिनाले बेहद करीब है। ऐसे में सभी अपने चहेते को वोट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे वोट कर सकते है?

Bigg Boss 17 Winner

अब किसे वोट करें? फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Bigg Boss 17: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ अब अपने फिनाले के करीब जा चुका है। शो के बहुत जल्द उसका विनर मिल जाएगा। ऐसे में शो के फैंस में विनर का नाम जानने के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अपने चहेते सितारों को जिताने के लिए खूब चर्चा करते हैं। इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

Advertisment

https://twitter.com/justt_kristi/status/1750381989629464849

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा-सा बच्चा कह रहा है कि अभिषेक भैया को बहुत सारा वोट दीजिए और बिग बॉस सीजन 17 का विनर बनाइए। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी-सी बच्ची को कह रही है कि वोट फॉर मुनव्वर फारुकी। वहीं, अब ये दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17

फैंस की अपील

कैसे करें वोट?

बता दें कि जब बिग बॉस के फिनाले का समय आता है, तो जो लोग ये शो नहीं देखते उनमें भी शो के विनर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। ऐसे में अब उन्हें पता होता कि कैसे वोटिंग करना है, तो इसके लिए आपको अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप को इंस्टाल करना है। इसके बाद इसे अपने फोन नंबर से लॉगिन करें।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C2jkm8CSpra/

शो में बचे हैं पांच फाइनलिस्ट

फिर बिग बॉस के पेज पर जाए और आप जिस कंटेस्टेंट को पसंद करते हैं, उसे वोट कर सकते हैं। यहां वोट करने के लिए आपको अपने फेवरेट कंटेस्टेंट की फोटो पर क्लिक करना है और इसे सबमिट करना है। बता दें कि इस समय शो के घर में पांच लोग बचे हुए हैं, जिसमें मुनव्वर, अंकिता, अभिषेक, अरुण और मनारा शामिल है। देखने वाली बात होगी कि कौन शो की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ