बिग बॉस के 17वें सीजन (Bigg Boss 17) को अपना विनर मिल गया है। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल मुनव्वर फारुकी ने सबको हराकर शो का खिताब अपने नाम कर लिया। अभिषेक कुमार पहले रनर-अप रहे जबकि मन्नारा चोपड़ा दूसरी रनर-अप रहीं। वहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) दूसरे पायदान पर रहीं। उनके एविक्शन से न सिर्फ फैंस बल्कि शो के होस्ट सलमान खान भी शॉक्ड रह गए। जाहिर है कि अंकिता का एविक्शन हर किसी के लिए अनएक्सपेक्टेड था। दरअसल, पांच फाइनलिस्ट में से अरुण माशेट्टी के बाद अंकिता लोखंडे विनर की रेस से बाहर हो गई थीं।
लिफाफे में लिखा था दूसरा एविक्शन
आपको बता दें कि अरुण माशेट्टी के टॉप 5 से बाहर होने के बाद बाकी चारों कंटेस्टेंट्स मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे को एक-एक लिफाफा दिया गया, जिसमें अगले एविक्शन का नाम था। सभी ने अपना-अपना लिफाफा खोला। अंकिता लोखंडे के लिफाफे में एविक्टेड लिखा था। उनके बाहर होने के बाद मुनव्वर, अभिषेक और मनारा टॉप 3 में पहुंच गए।
सलमान खान भी हुए हैरान
उधर, एविक्शन के बाद अंकिता बिग बॉस के घर से बाहर निकल कर जब सलमान खान के पास स्टेज पर पहुंची तो खुद एक्टर भी हैरान दिखे। सलमान ने एक्ट्रेस से कहा, ‘मैं सच में हैरान हूं। मैं चौंक गया हूं क्योंकि मुझे लगता था कि आप टॉप 2 तक रहेंगी। आप पहले या फिर दूसरे नंबर में रहेंगी।’ इसके बाद सलमान ने कहा, ‘पिछले सीजन में भी यही हुआ था जब मुझे लगा था कि प्रियंका जीतेगी और मुझे जो प्रतिक्रिया मिली थी वो ये थी कि अंकिता लोखंडे इस बार बिग बॉस 17 की विनर होंगी।’
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 में सास के तानों से चिढ़ीं अंकिता लोखंडे, सलमान खान के सामने ही दिया मुंहतोड़ जवाब
मुनव्वर फारुकी बने विनर
सलमान खान ने एक्ट्रेस से आगे कहा, ‘मैं हैरान हूं कि आप नहीं हैं। पता नहीं ऐसा क्या हो गया है कि आप बाहर आ गई हैं इस वक्त’। इसपर अंकिता ने कहा कि वह अपने यहां तक के सफर से काफी खुश हैं। उन्होंने बिग बॉस को धन्यवाद भी दिया। गौरतलब है कि अंकिता के बाद मन्नारा चोपड़ा इविक्टेड हो गईं। इसके बाद मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सलमान खान ने मुनव्वर को विनर घोषित किया और अभिषेक फर्स्ट रनर-अप रहे।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines