Abhishek Kumar Reacts On Slap Incident: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ग्रैंड फिनाले एपिसोड जितना धमाकेदार था उतना ही धमाकेदार है अभिषेक कुमार का सामने आया ये वायरल वीडियो। अब बिग बॉस के घर से निकलते ही उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। दरअसल, बिग बॉस 17 के रनर अप रहे अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने अब मीडिया संग अपना पहला इंटरेक्शन किया है। इस दौरान उन्होंने शो में हुए थप्पड़ कांड पर भी बात की। जिस वक्त अभिषेक ने गुस्से में आकर नेशनल टीवी पर समर्थ को थप्पड़ जड़ा था, न सिर्फ शो में बल्कि पूरी दुनिया में बवाल मच गया था।
एक थप्पड़ ने बदला अभिषेक का गेम
एक तरफ सभी कंटेस्टेंट्स ने अभिषेक को गलत साबित कर दिया था तो दूसरी तरफ उन्हें बाहर की दुनिया ने खूब सपोर्ट मिला। लोगों ने समझा कि शो में अभिषेक को किस तरह से टॉर्चर किया जा रहा है। उन्हें इस हद तक मजबूर किया गया है कि उनके पास हाथ उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा और इसका नतीजा ये निकला कि रातों-रात एक्टर विलन से नेशनल हीरो बन गए। खुद मेकर्स को जनता के फैसले के सामने झुककर अपना निर्णय बदलना पड़ा। यहां तक कि सलमान खान ने भी शो पर साफ बताया था कि जब अभिषेक ने समर्थ पर हाथ उठाया तो बाहर लोगों को खूब सीटियां बजाई हैं और अभिषेक हीरो बन गए हैं।
चिंटू को जड़े थप्पड़ पर क्या बोले अभिषेक?
हालांकि, उसके बाद भी अभिषेक को अपनी गलती का एहसास था कि उन्हें हाथ नहीं उठाना चाहिए था। ऐसे में अब बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से इस बारे में बातचीत की। सामने आए इस वीडियो में अभिषेक बोले- ‘मैं नहीं चाहता था कि वो थप्पड़ लगे लेकिन पर वो मेरा रिएक्शन वैसा निकल गया। पर मुझे सुनने में आया है कि मैं हीरो बन गया उसके बाद से, पर वो अच्छी बात नहीं है। मारना नहीं चाहिए। सच में मैं गिल्टी हूं।’ बता दें, उनके शब्द और उनके एक्सप्रेशंस इस वीडियो में मेल नहीं खा रहे हैं। वो भले ही कह रहे हैं कि वो गिल्टी हैं लेकिन ये बोलते हुए उनके चेहरे पर दूर-दूर तक गिल्ट नजर नहीं आ रहा। बड़ी- सी मुस्कराहट के साथ उन्होंने हंसते हुए ये बात कह दी है जिसके बाद उनके शब्दों का मोल खत्म हो गया है।
फैंस ने किया सपोर्ट
ऐसा लग रहा है कि सिर्फ बोलने के लिए वो ये बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं और अपने आपको दुनिया के सामने अच्छा दिखाना चाहते हैं। खैर फैंस तो फिर भी उन्हें सपोर्ट करते हुए ही नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर अब फैन ने कमेंट किया है, ‘तू हीरो है भाई अभिषेक।’ एक ने लिखा, ‘ठीक किया। मारना ही चाहिए ऐसे लोगों को।’ किसी ने कहा, ‘एक थप्पड़ से टॉप 2 बन गया, सिस्टम है अभिषेक का।’ एक ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा, ‘वो डिजर्व करता है थप्पड़ तो हो गया। दोषी महसूस करने की कोई जरूरत नहीं है ठीक है भाई।’ एक कमेंट आया, ‘सही मारा उस 2 कौड़ी के चिंटू को, एक और थप्पड़ देना था।’ किसी ने कहा, ‘अरे भाई थप्पड़ ने यहां फाइनल में लाकर खड़ा कर दिया।’ तो एक बोला, ‘बस बोल देते “मैं ऐसा ही हूं”।’