Abhishek Kumar on Compering with Sidharth Shukla: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) की हैप्पी एडिंग हो चुकी है। शो की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम कर ली जबकि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) फर्स्ट रनर-अप रहे। बता दें कि शो के दौरान अभिषेक की जर्नी काफी चर्चा में रही। कभी उन्हें चिल्लाते हुए देखा गया तो कभी खूब रोते हुए। उनके इसी बिहेवियर को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई बार उनकी तुलना बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ की गई, जिसपर ‘उडारियां’ एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मैंने किसी को कॉपी नहीं किया
बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार ने टेली चक्कर के साथ हुई बातचीत में अपनी जर्नी पर बात की और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उन्हें कंपेयर करने पर सफाई दी। एक्टर ने कहा कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को काफी पसंद करते थे और वह उनके साथ काम भी कर चुके हैं लेकिन उन्होंने शो के दौरान किसी को कॉपी नहीं किया है।
अभिषेक ने आगे कहा, ‘मैंने बिग बॉस 13 का पूरा सीजन तो नहीं देखा लेकिन कुछ वायरल क्लिप्स देखी थीं, जिससे पता चला कि यार क्या फाड़ बंदा है। ‘राती देंगड़-देंगड़’ गाने में मैंने उनके साथ काम किया था। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो मैं उनके पीछे ही खड़ा हूं। हम दोनों की साथ में फोटो भी है। आज लोग मुझे उनके साथ कंपेयर कर रहे हैं तो मैं खुद को बहुत ब्लैस मान रहा हूं।’
कंपेयर करने पर कही ये बात
बिग बॉस 17 के रनर-अप ने आगे कहा, ‘मैं ऐसा ही हूं ये मैं हमेशा बोलते आया हूं। मेरे पापा भी ओवरएक्सप्रेसिव हो जाते हैं। शो के दौरान मैं अकेला 9 लोगों के खिलाफ खड़ा था। मैं तब भी नहीं डरा और सोचता था कि तुम लोग आओ मैं कुछ ऐसा कर दूंगा कि तुम लोग सोचोगे कि क्या बंदा है यार। मुझे तो बाहर आकर पता चला कि लोग मुझे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कंपेयर कर रहे हैं। मुझे सुनकर अच्छा लगा लेकिन मैंने उन्हें कॉपी नहीं किया है।’
गौरतलब है कि बिग बॉस 17 के पूरे सीजन में अभिषेक कुमार की जर्नी काफी चर्चा में रही। विलेन से हीरो बनने का टैग खुद बिग बॉस ने उन्हें दिया। ऐसा तब देखने को मिला जब पोकिंग करने के बाद अभिषेक ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मार दिया। इस सीन के बाद अभिषेक हीरो बन गए थे।
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी अंकिता लोखंडे, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines