28 जनवरी की रात बिग बॉस लवर्स के लिए काफी खास होने वाली है। इस दिन शो को अपने 17वें सीजन का विनर मिल जाएगा। फैंस भी शो के विनर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि विनर की रेस में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी शामिल हैं। इनमें से विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी यह तो ग्रैंड फिनाले के दिन पता चलेगा। आज जानते हैं बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर्स के बारे में जो अभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
राहुल रॉय
बिग बॉस का पहला सीजन 2007 में राहुल रॉय ने जीता था। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘वॉक’ में देखा गया था। इसके बाद एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
आशुतोष कौशिक
आशुतोष कौशिक बिग बॉस के दूसरे सीजन के विनर थे। इस शो को जीतने के बाद आशुतोष ने एमटीवी रोडीज भी जीता। फिलहाल वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस का तीसरा सीजन जीता। एक्टर को टीवी शो ‘जय वीर हनुमान’ में हनुमान के रोल के लिए जाना जाता है। फिलहाल एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बिग बॉस का चौथा सीजन जीता था। श्वेता इस रिएलिटी शो की पहली महिला विनर थीं। फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
जूही परमार
बिग बॉस का 5वां सीजन टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने जीता था। शो के बाद एक्ट्रेस को कई टीवी शो में देखा गया। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं।
उर्वशी ढोलकिया
‘कसौटी जिंदगी के’ टीवी शो में कमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने ‘बिग बॉस 6’ के विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। वे आखिरी बार ‘नागिन’ में दिखाई दी थीं।
गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान ने ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन को जीता था। पिछले साल ही एक्ट्रेस एक बेटे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।
गौतम गुलाटी
गौतम गुलाटी ने बिग बॉस 8 की जीत का खिताब अपने नाम किया था। फिलहाल एक्टर कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।
प्रिंस नरूला
‘बिग बॉस 9’ की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले एक्टर प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वह बिग बॉस सीजन 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी को शो का विनर बनाने में काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
मनवीर गुर्जर
मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस 10 की ट्रॉफी जीती। मनवीर की सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग हैं, जहां वे काफी एक्टिव भी रहते हैं।
शिल्पा शिंदे
टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस का सीजन 11 अपने नाम किया था।
दीपिका कक्कड़
‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों ‘डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखलाजा’ के 11वें सीजन में धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 12 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस के 13वें सीजन को अपने नाम किया था। फिलहाल एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया था।
रुबीना दिलैक
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बिग बॉस का 14वां सीजन जीता था। हाल ही में एक्ट्रेस दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं।
तेजस्वी प्रकाश
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आईं थी। साथ ही उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
एमसी स्टैन
रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस का 16वां सीजन अपने नाम किया था। फिलहाल वह अपने अगले म्यूजिक वीडियो में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें : #ICONIC WINNER कौन, जिसे Bigg Boss फिनाले से पहले X पर विजेता मान चुके फैंस
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines