Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Promo: ‘बिग बॉस 17’ को दो हफ्ते हो चुके हैं। बिग बॉस के घर में हर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता है। चाहे वो टास्क की बात हो या काम को लेकर सदस्यों के बीच झगड़ा हो। ऐसे में अब शो और ज्यादा इंटरेस्टिंग होने जा रहा है। जी हां… हाल में शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शो में अब सलमान खान (Salman Khan) के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जारी प्रोमो में दोनों बिग बॉस के घर में बैठे नजर आ रहे हैं और बात कर रहे हैं।
इसके बाद बिग बॉस के घर में अचानक ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान की एंट्री होती है और वो इस बात का खुलासा करते हैं। वहीं, इसका राज भी आज ‘वीकेंड का वार’ (Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar) में खुल जाएगा। प्रोमो देखने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड और ‘वीकेंड’ के वार को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं Hetal Dave, जिन्होंने मोटापे को ताकत बनाकर जीत ली दुनिया; बड़े पर्दे पर दिखेगी संघर्ष की दास्तां
Bigg Boss 17 में नजर आएंगे Arbaaz और Sohail Khan
दरअसल, जारी किए गए ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17 Promo) के प्रोमो में ये जानकारी दी गई है। सलमान खान (Salman Khan) के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) दोनों संडे ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया करेंगे और सलमान शुक्रवार और शनिवार को होस्ट किया करेंगे। ऐसे में आज शनिवार के वार में सलमान खान इसी बात का खुलासा करने जा रहे हैं, जिसको लेकर तीनों स्टार्स के फैंस भी काफी खुश हैं।
Weekend Ka Vaar में किसकी लगेगी क्लास?
वहीं, अगर बिग बॉस 17 के दूसरे हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ की बात करें तो इस बार एक या दो नहीं बल्कि घर के 6 लोगो की क्लास लगने वाली है। इस कंटेस्टेंट्स में अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन- अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी का नाम शामिल है। अब देखना ये है कि इन 6 सदस्यों पर सलमान की डांट का कितना असर पड़ता है और कितना नहीं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines