Bigg Boss 17 Salman And Katrina Promo: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) हर दिन और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होता जा रहा है। इस शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद फैंस बिग बॉस देखने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं, कलर्स के इंस्टाग्राम पर जब भी कोई नया प्रोमो आता है तो फैंस के दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं। ऐसे में अब शो का एक और नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसे देखने के बाद फैंस से रुका नहीं जा रहा। अब सामने आए वीडियो से साफ हो गया है कि इस दिवाली बिग बॉस में धमाल होने वाला है।
यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची लापता… टेंशन में Sunny Leone, ढूंढने वाले को देंगी 50,000 का इनाम; आखिर क्या है रिश्ता?
बिग बॉस में हुई कैटरीना की एंट्री
दरअसल, अब सलमान खान (Salman Khan)- कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ दिवाली एन्जॉय करेंगे। ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) एक्ट्रेस दिवाली पर बिग बॉस के मंच पर सलमान संग धमाल मचाएंगी। प्रोमो वीडियो में सलमान को कैटरीना के साथ देखा गया है। येलो ड्रेस में उन्हें बिग बॉस के घर में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। वो डांस करते हुए घर में शामिल हुईं तो उन्हें देखकर सभी कंटेस्टेंट्स भी चौंक उठे। इसे देखकर साफ हो गया है कि कैटरीना कैफ शो में खूब मस्ती और मज़ा करने वाली हैं। साथ ही ‘टाइगर 3’ का जमकर प्रमोशन भी करेंगी।
भारती और हर्ष करेंगे धमाका
वैसे कैटरीना के अलावा दिवाली पर मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) भी शो में शामिल होने वाले हैं। यानी इनकी कॉमेडी के तकड़े के साथ बिग बॉस के घर में दिवाली पार्टी मनाई जाएगी। स्टेज शानदार सितारों के साथ सजेगा। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। लोगों को ये प्रोमो काफी पसंद आया है। ऐसे में हो सकता है कि दिवाली के एपिसोड के बाद शो की TRP भी बढ़ जाए।
यूजर्स का रिएक्शन
वहीं, फैंस के रिएक्शंस की बात करें तो एक यूजर ने लिखा है, ‘वाओ टाइगर्स के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ एक यूजर ने लिखा, ‘फोन भूत फिल्म के प्रमोशन में भी वही ड्रेस पहनी थी कैटरीना…. मैं उस एपिसोड को कैसे भूल सकता हूं, सलमान का दिल टूट गया था।’ एक शख्स ने लिखा, ‘सीजन 16 के क्लिप्स हैं।’ एक और ने कहा, ‘पिछली बार यही पहना था।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘दिवाली का गिफ्ट देने के लिए आ गए हैं भाईजान।’ अब कुछ इसी तरह के रिएक्शन इस प्रोमो वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 mins agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines