Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 17 Promo: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) इन दिनों काफी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में हर दिन नए-नए टास्क के साथ-साथ सदस्यों के बीच में तनातनी भी देखने को मिल रही है। कंटेस्टेंट्स के बीच एक दूसरे के बीच कैप्टेंसी और घर के कामों को लेकर जंग छिड़ी रहती है। इसी बीच सदस्यों के बीच रिश्तों को लेकर भी खींचतान जारी है। किसी के बीच प्यार पनप रहा है तो किसी के रिश्तों को तनाव आ रहा है। इसी बीच शो का प्रोमो जारी हुआ है।
जारी प्रोमो में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। दरअसल, प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि ईशा, अभिषेक के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान अभिषेक ईसा के कपड़ों को पकड़ लेता है, जिसके बाद ईशा उनसे खुद को छोड़ देने की बात करती है, लेकिन अभिषेक ईशा से वहीं बैठने की बात करता है, जिसको ईशा अनसुना करती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा खुद को अभिषेक से छुड़वा कर बाहर की ओर आती है, जिसके बाद अभिषेक भी गुस्से में तिलमिलाए उसके पीछे आते हैं दूसरे घरवालों के सामने ईशा पर चिल्ला शुरु कर देते हैं। इस दौरान अभिषेक कहते हैं, ‘मेरे यहां किसी से फर्क नहीं पड़ता बस तेरे से पड़ता है और अगर तू मेरे स अगल से रिएक्ट करेगी तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा’। इसके बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ईशा को समझाते नजर आ रहे हैं कि वो इन दिनों खुद के व्यवहार और गुस्से से जंग लड़ रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गरमाते माहौल के बीच बिग बॉस के घर में कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी की मुनव्वर-ए-महफिल सजी है, जिसके दौरान मुनव्वर कव्वाली गाते नजर आ रहे हैं। इन प्रोमो के जारी होने के बाद फैंस इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का वेट कर रहे हैं, जिसको आज रात 10 बजे कलर चैनल और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। (Bigg Boss 17 Promo)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।