Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Promo:इन दिनों ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। हमेशा की तरह इस सीजन में भी लव-ट्रायंगल की शुरूआत हो चुकी है। जहां ईशा मालवीय (Isha Malviya) के लिए शो में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) के बी गदर मचा हुआ है। हाल में शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शनिवार का दिन काफी हंगामे वाला रहा।
ऐसे में प्रोमो देखने के बाद ये कहा गलत नहीं होगा कि रविवार का दिन भी उतना ही धमाकेदार होने वाला है। जारी प्रोमो में ईशा के लिए अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है। इसी बीच दोनों का दोनों का झगड़ा हाथापाई तक पहुंचे ही वाला होता है, जिसे घर के बाकी सदस्य रोकने लगते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को टोंट मारते नजर आते हैं। वहीं, ईशा दोनों की लड़ाई से इरिटेट होती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Komal Singh की कातिलाना अदाओं पर फिसला Pawan Singh का दिल, भोजपुरिया सिंगर के गाने ने पार किए 100 मिलियन व्यूज
Samarth Jurel की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा बवाल
रविवार को ‘बिग बॉस 17’ के ‘वीकेंड का वार’ को अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) होस्ट करने वाले हैं। इन दोनों स्टार्स के साथ ही समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है, जिससे घर के अंदर बवाल मच जाता है। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में समर्थ को देखकर ईशा की हवा टाइट हो जाती है, जिसके बाद बिग बॉस बताते हैं कि समर्थ के मुताबिक, वो ईशा का करंट बॉयफ्रेंड हैं और बाकी बातें कंटेस्टेंट्स खुद समर्थ से पूछ सकते हैं, जिसके बाद समर्थ और अभिषेक कुमार के बीच जबरदस्त झगड़ा होने लगता है, जिसको घर वाले कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। समर्त को मकान नंबर 3 मिलता है।
Sonia Bansal हुईं घर से बेघर
वहीं, ‘बिग बॉस 17’ के नॉमिनेशन के बारे में बात की जाए, तो रविवार को पहले हफ्ते से लेकर दूसरे हफ्ते में घर से एक कंटेस्टेंट बेघर हो जाता है। बिग बॉस जिस कंटेस्टेंट का नाम घर से बेघर होने के लिए अनाउंस करते हैं, वो सोनिया बंसल होती हैं। यानी शो का पहला एलिमिनेशन सोनिया बंसल का हुआ है, क्योंकि पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर से कोई बी एलिमिनेशन नहीं हुआ था। बता दें कि सोनिया और सना रईस खान को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले थे। (Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Promo)
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines