Bigg Boss 17 New Video: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शो में जल्द ही एक बड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी। अभिषेक (Abhishek Kumar) के साथ एक बार फिर इस शो में इतिहास दोहराया जाएगा। यानी उनके साथ एक बार फिर शो में हिंसा होंगी। लेकिन इस बार ट्विस्ट ये है कि अभिषेक के साथ एग्रेसिव होने वाला शख्स अब कोई घर का मेल कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक लड़की है। अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप अभिषेक को एक फीमेल कंटेस्टेंट से लड़ते हुए देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में हुई K-Pop सेंसेशन की एंट्री, वाइल्ड कार्ड बनकर दिलों पर छाने को तैयार सिंगर
गर्म हुआ घर का माहौल
इस नए प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अभिषेक को गुस्सा आ रखा है और वो ईशा को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इन दोनों में काफी ज्यादा झगड़ा देखने को मिल रहा है। इसी बीच इन दोनों में तनाव इतना बढ़ गया कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। अभिषेक पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा (Isha Malviya) को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अभिषेक को सबके सामने जोरदार धक्का मार दिया। ये देखकर बाकी घरवाले भी डर गए।
ईशा ने की अभिषेक के साथ हिंसा
दूसरी तरफ इस लड़ाई में ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ (Samarth Jurel) भी घुस गए और ये मामला और भी ज्यादा गरमा गया। देखते ही देखते घर का माहौल काफी टेंशन से भर गया और कुछ इस झगड़े को रोकने के लिए बीच में भी कूदे। हालांकि, अब इन तीनों की लड़ाई किस वजह से हुई है ये तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा। लेकिन इस वीडियो को देखकर ये जरूर कहा जा सकता है कि अब शो में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है। इस लड़ाई के बाद घर में रिश्ते एक बार फिर बदलेंगे और नई दुश्मनिया देखने को मिलेगी।
फैंस के रिएक्शन
अब इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘ईशा डबल ढोलकी है अभिषेक को पूरा सपोर्ट।’ एक फैंस ने कमेंट किया, ‘बदतमीज लड़की खुद है और अभिषेक को बोल रही है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अगर कोई लड़की किसी लड़के को धक्का देती है तो ठीक है, लेकिन अगर वहीं अभिषेक ईशा को धक्का देता है तो वो क्राइम हो जाता है। लाइक सीरियसली अब कहां गए घरवालों के नेक पॉइंट।’ एक शख्स ने कहा, ‘अब तो ईशा को भी निकालना चाहिए BB हाउस से।’ तो किसी ने ईशा को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘शाबाश ईशा! ये अभिषेक सभी को उकसाता है लड़ाई के लिए या खुद पास जाता है या जब कोई इस पर हमला करता है तो फिर बिग बॉस से कहता है मेरे साथ हिंसा हुई।’
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
39 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
58 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines