Bigg Boss 17 में फिर हुई हिंसा, अब इस लड़की का Abhishek पर फूटा गुस्सा; जमकर हुई धक्का-मुक्की

Bigg Boss 17 New Video: बिग बॉस अब एक झगड़ा होने वाला है। एक बार फिर घर का बड़ा नियम टूट सकता है क्योंकि अब अभिषेक के साथ बिग बॉस की फीमेल कंटेस्टेंट हिंसा करने वाली हैं।

Bigg Boss 17 New Video

Image Credit: Instagram

Bigg Boss 17 New Video: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शो में जल्द ही एक बड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी। अभिषेक (Abhishek Kumar) के साथ एक बार फिर इस शो में इतिहास दोहराया जाएगा। यानी उनके साथ एक बार फिर शो में हिंसा होंगी। लेकिन इस बार ट्विस्ट ये है कि अभिषेक के साथ एग्रेसिव होने वाला शख्स अब कोई घर का मेल कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक लड़की है। अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप अभिषेक को एक फीमेल कंटेस्टेंट से लड़ते हुए देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म हुआ घर का माहौल

इस नए प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अभिषेक को गुस्सा आ रखा है और वो ईशा को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इन दोनों में काफी ज्यादा झगड़ा देखने को मिल रहा है। इसी बीच इन दोनों में तनाव इतना बढ़ गया कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। अभिषेक पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा (Isha Malviya) को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अभिषेक को सबके सामने जोरदार धक्का मार दिया। ये देखकर बाकी घरवाले भी डर गए।

https://www.instagram.com/p/C0ip0S6PSBp/

विज्ञापन

ईशा ने की अभिषेक के साथ हिंसा

दूसरी तरफ इस लड़ाई में ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ (Samarth Jurel) भी घुस गए और ये मामला और भी ज्यादा गरमा गया। देखते ही देखते घर का माहौल काफी टेंशन से भर गया और कुछ इस झगड़े को रोकने के लिए बीच में भी कूदे। हालांकि, अब इन तीनों की लड़ाई किस वजह से हुई है ये तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा। लेकिन इस वीडियो को देखकर ये जरूर कहा जा सकता है कि अब शो में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है। इस लड़ाई के बाद घर में रिश्ते एक बार फिर बदलेंगे और नई दुश्मनिया देखने को मिलेगी।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

फैंस के रिएक्शन

अब इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘ईशा डबल ढोलकी है अभिषेक को पूरा सपोर्ट।’ एक फैंस ने कमेंट किया, ‘बदतमीज लड़की खुद है और अभिषेक को बोल रही है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अगर कोई लड़की किसी लड़के को धक्का देती है तो ठीक है, लेकिन अगर वहीं अभिषेक ईशा को धक्का देता है तो वो क्राइम हो जाता है। लाइक सीरियसली अब कहां गए घरवालों के नेक पॉइंट।’ एक शख्स ने कहा, ‘अब तो ईशा को भी निकालना चाहिए BB हाउस से।’ तो किसी ने ईशा को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘शाबाश ईशा! ये अभिषेक सभी को उकसाता है लड़ाई के लिए या खुद पास जाता है या जब कोई इस पर हमला करता है तो फिर बिग बॉस से कहता है मेरे साथ हिंसा हुई।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ