Bigg Boss 17 latest Update: बिग बॉस 17 जल्द शुरू होने वाला है। इसको लेकर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वैसे हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस 17 को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। बिग बॉस के हर सीजन में सलमान खान और शो के मेकर्स कुछ नए नियम और बदलाव भी करते रहते हैं, जो कंटेस्टेंट्स के खेल और भाी ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों को फोन की भी सुविधा मिल सकती है। बॉस के 17वें सीजन में ऐसा बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो आज तक बिग बॉस के किसी भी सीजन में नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: ‘इनके नखरे शुरू…’, Akshay Kumar की ‘OMG 2’ के डायरेक्टर ने फिल्मों को लेकर कह दी ऐसी बात
फोन की दी जाएगी सुविधा
बिग बॉस में यह बड़ा बदलाव फोन को लेकर है। जी हां, बिग बॉस 17 में इस बार कंटेस्टेंट्स फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस बात का दावा सोशल मीडिया पर एक्स (ट्विटर) अकाउंट ने किया है। इस अकाउंट के मुताबिक बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि जब कंटेस्टेंट्स को फोन करने की खास सुविधा दी जाएगी। हालांकि बताया जा रहा है कि यह फोन हर किसी कंटेस्टेंट को इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। खास मौके पर खास कंटेस्टेंट्स इस फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
परिवार वालों के टच में रहेंगे कंटेस्टेंट
हालांकि हाथ में फोन होने से खिलाड़ी अपने घर परिवार वालों के टच में रहेंगे साथ ही घर के बाहर जो कुछ भी हो रहा है, उससे भी वह लोग परिचित रहेंगे। एक फोन बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के लिए कई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकती है। इस बात से अब कोई इनकार नहीं कर सकता है कि फोन मिलने से बिग बॉस के घर के अंदर रहकर ही कंटेस्टेंट्स बाहरी दुनिया से सीधी पहुंच बना सकेंगे। साथ ही फिनाले के वक्त वोट मांगने में भी कंटेस्टेंट को फोन की सुविधा होने से बहुत मदद मिल सकती है।
ये कंटेस्टेट्स आएंगे नजर
वहीं कंटेस्टेंट्स की बात करें तो ‘बिग बॉस 17’ के घर में अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन एंट्री लेने वाले हैं। इसके अलावा फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट की लिस्ट में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा, ऐश्वर्या शर्मा, मुव्वर फारूखी, ममता कुलकर्णी का नाम शामिल हैं। हालांकि अभी तक इन नामों को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई अनाउसमेंट नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines