Munawar Faruqui Mannara Chopra Fight: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद न तो दर्शकों को अपनी आंखों पर विश्वास होगा और न ही कानों पर। क्योंकि अब इस घर के दो सबसे गहरे दोस्तों के बीच लड़ाई छिड़ गई है। यानी अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की दोस्ती में दरार आ गई है। अब तक कई बार ऐसा देखने को मिला है कि मनारा- मुनव्वर से गुस्सा हुई हैं और हर बार मुनव्वर ने उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: ‘जल्दी कर दी न जाने में यार’, Dinesh Phadnis के निधन से टूट गई CID की टीम; यूं किया ‘Fredricks’ को याद
बिग बॉस का नया प्रोमो जारी
हालांकि, इस बार पासा पलट गया है। इस बार मनारा से ज्यादा मुनव्वर फारूकी गुस्से में नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें देखकर लग रहा है जैसे अब उनकी बर्दाश की हद पार हो चुकी है। लगता है इस बार वो दोस्ती से ऊपर अपनी फीलिंग को रखने वाले हैं। वैसे भी इस हफ्ते करण जौहर ने मुनव्वर को आईना दिखाया था और उन्हें उनके दोस्तों की सच्चाई बता दी थी। अब इस नए प्रोमो को देखकर लग रहा है जैसे मुनव्वर करण की बात समझ गए हैं।
टूट गई मुनव्वर और मनारा की दोस्ती!
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनारा टॉन्ट मारते हुए मुनव्वर को कहती हैं कि ‘तुम अब मेरे वो फ्रेंड नहीं हो जो दिमाग के कमरे में थे। क्यों नहीं सुन रहे।’ इसके बाद मनारा-मुनव्वर का हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं लेकिन वो हाथ झटक कर आगे निकल जाते हैं। इसके के बाद मुनव्वर गुस्से में चीखते हुए कहते हैं कि ‘आपने बोला है मैं क्यों बैठु छत्रछाया में? मैंने तुमको पहले से बोला है मेरे को टॉन्ट मत मारा करो।’ फिर मनारा कहती है- ‘आप पहले की तरह बात नहीं कर रहे। ये मुझे हर्ट कर रहा है।’ मनारा इमोशनल होते हुए भी नज़र आ रही हैं।
किस बात पर हुआ झगड़ा?
इसके बाद भी मुनव्वर का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो बोलें ‘मुझे आपसे नहीं बात करनी।’ जिसपर मनारा ने जवाब दिया, ‘तुम चीज़े खराब कर रहे हो।’ फिर मुनव्वर कहते हैं ‘तुम चाहती हो मैं चला जाऊ, मैं चला जाता हूं।’ इसके बाद ये दोनों उठकर अलग-अलग चले जाते हैं और मनारा पीछे से कहती हैं- ‘थैंक यू फॉर हर्टिंग मी!’ जिसपर मुनव्वर का गुस्सा और भड़क जाता है और वो कहते हैं ‘गेट लॉस्ट’। अब इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों में ये जानने की उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके बाद पहली बार मुनव्वर फारूकी का शो में ऐसा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। अब ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि इनके रिश्ते में आई दरार का क्या कारण है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines