Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के साथ इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। कोई टास्क के लिए झगड़ रहा है तो कोई घर के काम को लेकर तो कोई एक दूसरे की चुगली करने को लेकर। शो के पिछले एपिसोड में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और सनी आर्य उर्फ तहलका भाई (Arya aka Tehelka Bhai) के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था।
वहीं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और सनी आर्य उर्फ तहलका भाई (Arya aka Tehelka Bhai) के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया नौबत हाथापाई तक आ गई। वहीं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में नील भट्ट (Neil Bhatt ) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है।
नील ने विक्की को बताया ‘आस्तीन का सांप’
इसी बीच नील ने विक्की को ‘आस्तीन का सांप’ तक बता दिया। दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड यानी ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान की जगह फिल्म निर्माता-निर्देशन करण जौहर (Karan Johar) नजर आए, जिन्होंने घर के सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। इसी दौरान उन्होंने विक्की जैन के गेम से भी पर्दा हटाया, जिसके बाद नील और विक्की के बीच बहस देखने को मिली। करण ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें सभी को बाकी-बाकी घर के सदस्यों को ट्रोल करना था। इसी बीच कई कंटेस्टेंट्स की बाद नील भट्ट की बारी आती है और वो विक्की को कहते हैं, ‘तुझे लगता है तू सबका बाप है, पर तू आस्तीन का सांप है’।
यह भी पढ़ें: पति Ranbir की Animal देख इमोशनल हुईं Alia Bhatt, पोस्ट शेयर कर लिखा – परफॉर्मेंस ने हैरान कर दिया…
Bigg Boss के घर से बेघर हुए तहलका भाई
वहीं, इस वीकेंड बिग बॉस के घर से सनी आर्य उर्फ तहलका भाई बेघर हो चुके हैं। उनके घर से जाने को लेकर सभी घर के सदस्यों की आंखें नम नजर आईं, जिनमें सबसे ज्यादा अभिषेक रोते नजर आए, जिनको एंजाइटी हो रही थी और वो रोते हुए कह रहे थे, ‘बिग बॉस एक बार माफ कर दो आगे ऐसा नहीं होगा’। तहलका भाई के घर से बेघर होने का मुख्य कारण उनकी अभिषेक से लड़ाई थी, जो हाथापाई तक पहुंच गई थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
17 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines