Bigg Boss 17 Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हर गुजरते दिन के साथ रिश्ते भी बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स के चेहरों से भी धीरे-धीरे नकाब हटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सीजन में जो भी चालाकी करने की कोशिश करता है बिग बॉस खुद उसका गेम पलट देते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की एक बड़ी चोरी पकड़ ली है। जिसकी कंप्लेंट उन्होंने घर के नए कैप्टेन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के सामने की और उनके हाथ में इसके खिलाफ एक्शन लेने की जिम्मेदारी सौंप दी।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed को ‘सुपरस्टार’ ने भेजा शादी का प्रपोजल, एक्ट्रेस ने भी किया प्यार का इजहार; जल्द बजेगी शहनाई?
बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो वायरल
सामने आए नए प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बिग बॉस ने मुनव्वर को आर्काइव रूम में बुलाया है। इस रूम में बिठाकर उन्होंने मुनव्वर को इसका एक सबसे बड़ा फायदा बताया और उन्हें एक क्लिप सुनाया जिसे अब तक न तो दर्शकों ने सुना है और न ही इस महौले के अन्य सदस्यों ने। इसके बाद बिग बॉस ने ये क्लिप सुनाने के बाद मुनव्वर से उनका रिएक्शन लिया कि क्या ये उन्हें फीडबैक लगता है? जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा- नहीं, नहीं ये एक इनफार्मेशन ही है और ये अनफेयर है और इसे अलाउड नहीं करना चाहिए। इसके बाद बिग बॉस ने इस जानकारी के साथ क्या करना है ये फैसला मुनव्वर पर ही छोड़ दिया।
मुनव्वर ने खोली अंकिता की पोल
जिसके बाद कैप्टेन मुनव्वर फारुकी ने घर के सभी लोगों को एक साथ बुलाकर इस बारे में बात की। उन्हें बताया कि विक्की भाई (Vicky Jain) और अंकिता को इस घर में जो मेडिकल फैसिलिटीज प्रोवाइड करवाई जाती हैं तो वो उनके हिसाब से अनफेयर हैं क्योंकि ये वो बिग बॉस की टीम द्वारा प्रोवाइड नहीं की जाती। इसके बाद उन्होंने सीधा अंकिता से सवाल किया कि जो भी उनके मेडिकल हेल्प के लिए आते हैं उनसे आपकी कोई दूसरी बात नहीं हुई, है न? जिसके जवाब में अंकिता ने कहा ‘नहीं मेरी कोई बात नहीं हुई।’ फिर मुनव्वर कहते हैं कि आप झूठ बोल रहे हैं। और अंकिता अपने आपको डिफेंड करने लगती हैं।
विक्की भी आए लपेटे में
हालांकि, मुनव्वर फारुकी बिग बॉस को अपना फैसला सुनाते हुए साफ कहते हैं कि बिग बॉस अंकिता जी की जो स्पेशल सर्विसेज हैं वो सब बंद कर दी जाएं। इसके बाद अभिषेक ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए अपनी राय रखी और विक्की की सर्विसेज बंद करवाने की डिमांड की। अब अंकिता की पोल खुलने के बाद वो शो में फुट-फुटकर रोती हुई नज़र आने वाली हैं। साथ कैप्टेन मुनव्वर फारुकी के इस स्ट्रिक्ट एक्शन के बाद उनकी और अंकिता की दोस्ती में भी दरार आ सकती है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines