Bigg Boss 17: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उनकी जीत से जहां फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई लोग इस जीत को पहले से फिक्स बता रहे हैं। नेटिजन्स की ओर से उठाए जा रहे इन सवालों पर बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुनव्वर ने कहा कि ‘मैं नहीं जानता लेकिन यह दर्शकों का प्यार था जिसने मुझे विनर बनाया है। वह इस प्यार के लिए सभी के आभारी हैं।’
अनुराग डोभाल ने उठाए थे सवाल
बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के साथ शामिल थे। टॉप 2 में मुकाबला मुनव्वर और अभिषेक के बीच था, जिसमें विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम की। आपको बता दें कि शो के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ही थे जिन्होंने दावा किया था कि बिग बॉस 17 का विनर पहले से तय है। सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स ने विजेता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। जीत के बाद ‘फिक्स्ड विनर’ के टैग पर मुनव्वर फारुकी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले से पहले मन्नारा संग रोमांटिक हुए Munawar, वीडियो में दिखा सबूत
मुनव्वर फारुकी ने मानी अपनी गलती
‘इंडियाटुडे’ को दिए इंटरव्यू में मुनव्वर फारुकी ने ‘फिक्स्ड विनर’ के टैग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैंने हमेशा से यही सोचा था कि मेरे पास 50-50 का मौका है क्योंकि एक ओर मैं और दूसरी ओर अभिषेक जीत का हकदार था।’ मुनव्वर ने शो में अपनी जर्नी पर बात करते हुए आगे कहा, ‘मैं मानता हूं कि शो के दौरान मुझसे कई गलतियां हुई हैं। हालांकि यह दर्शकों का प्यार ही था जिसने मुझे विजेता बना दिया। मैं अपने दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभारी हूं।’
सलमान खान को दिया धन्यवाद
आपको बता दें कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी हासिल करने के बाद मुनव्वर फारुकी ने एमसी स्टेन, फैसल खान और अन्य लोगों के साथ अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन का केक काटते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सलमान खान को सपोर्ट और सलाह देने के लिए उनका धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप और मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनरअप रही हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines