हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss नॉमिनेशन टास्क में भिड़े मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन, इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?

Bigg Boss 17 Nomination: ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत कर दी है, जिसके लिए विक्की जैन (Vicky Jain) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) आपस में भिड़ने वाले हैं। फिलहाल, अभी पांच कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Nomination (Photo Credit - Social Media)

Bigg Boss 17 Nomination: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्टिवर्सिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) हर दिन के नए मोड़ ले रहा है। हर दिन शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। शो से अब तक एक कंटेस्टेंट नवीद सोले (Navid Sole) नॉमिनेट हो चुके हैं। वहीं, अब शो में पांच कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है, जिनमें जिग्ना वोरा (Jigna Vora), सना रईस खान (Sana Raees Khan), सनी आर्या (Sunny Arya), अनुराग डोभाल (Anurag Doval)  और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का नाम शामिल है।

इस बीच बिग बॉस ने घर के बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क रखा गया, जिसमें विक्की जैन (Vicky Jain) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भिड़ते नजर आए। हाल में शो का एक प्रोमो जारी सामने आया है, जिसमें विक्की एक बात बोलते हैं, जिसका मुनव्वर जवाब देते हैं। जारी प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स बारी-बारी से अपनी-अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।

टास्क से दौरान Vicky ने Munawar को किया नॉमिनेट 

दरअसल, बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के लिए एक्टिविटी रूम में एक बड़ा सा पेड़ बनाया, जिसपर हर कंटेस्टेंट के नाम की पत्तियां लगी हुई हैं। इस टास्क का नाम ‘पतझड़ नॉमिनेशन’ रखा गया। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर करने वाले कंटेस्टेंट के नाम की पत्ती को पेड़ से गिराना है और साथ में उसको नॉमिनेट करने की वजह भी बतानी है। इसी टास्क के दौरान विक्की और मुनव्वर भिड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहली बार पिता Shah Rukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी लाडली Suhana Khan! यह डायरेक्ट लगाएंगे एक्शन का तड़का

आसप में भिड़ते नजर आए Vicky और Munawar

मुनव्वर के नाम की पत्ती गिराते हुए विक्की कहते है, ‘सलमान खान का मैसेज आया था, छठा हफ्ता आ गया है सबको अब फ्रंट फुट में खेलना है, तो उससे आपने क्या समझा’? उनके इस सवाल का जवाब देते हुए मुनव्वर कहते हैं, ‘मैं अगर बॉलिंग कर रहा हूं तो मुझे विकेटकीपर की बहुत जरूरत पड़ेगी, जो एक महीना मैंने यहां गुजारा, सो कर या कपड़े नए पहनकर नहीं गुजारा है’। वहीं, अब देखना यह है कि इस हफ्ते इन पांच कंटेस्टेंट्स में के एक कोई या फिर इनके अलावा कोई और घर से बेघर हो सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola