Isha Malviya talks About Vicky Jain: बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बिग बॉस (Bigg Boss) में आने के बाद से चर्चा में आ गए हैं। अब घर से बाहर निकलने के बाद भी वो लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। विक्की ने घर से बाहर निकलते ही अपने घर पर एक पार्टी की। पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में विक्की (Vicky Jain) के साथ ईशा मालवीय, आयशा खान, सना रईस खान और उनकी कजिन नजर आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विक्की जैन को वुमेनाइजर जैसे कमेंट्स करके ट्रोल किया जा रहा है। अब शो की एक्स कंटेस्ट ईशा मालवीय विक्की के सपोर्ट में उतरी हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान विक्की की तारीफ की है और बताया वो ऐसे बिल्कुल भी नहीं है, जैसे उन्हें कहा जा रहा है।
ईशा मालवीय का इंटरव्यू
इंस्टेंट बॉलीवुड पर ईशा मालवीय का एक इंटरव्यू सामने आया है। इंटरव्यू में ईशा मालवीय की बातों से लग रहा है, विक्की को लेकर लगाए गए आरोपों से वो नाराज हैं। ईशा बताती हैं जब वो दो दिन पहले विक्की के घर गई थीं तब वहां पर अंकिता की मां और भाई भी थे। ईशा विक्की को सपोर्ट करते हुए कहती हैं जो फोटो सामने आई है, उसमें आयशा खान, सना रईस और उनकी बहन भी है। ईशा का कहना है ये विक्की भाई का नेचर है, जो लोगों को कंफर्टेबल फील कराता है। साथ ही ईशा मालवीय कहती हैं, वो शो में भी मन्नारा को पंजाबी बच्चा कहकर बुलाते रहते थे। ईशा मालवीय (Isha Malviya) कहती हैं, क्या है ये दुनिया भी कुछ भी बोलती रहती हैं।
ये भी पढ़ें-Bigg Boss Finale के दिन बनेगा डबल संयोग
ईशा मालवीय को फैंस ने किया ट्रोल
अब ईशा मालवीय का इंटरव्यू सामने आते ही फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है, एक यूजर ने कहा, यहां क्यों ओवरएक्टिंग कर रही है, दूसरे यूजर कहते हैं, पार्टी कर रहे हैं विक्की भैया फ्रेंड्स के साथ। तीसरे यूजर ने कहा, कौन-कौन इसे ओवरएक्टिंग की आंटी मानता है। ईशा मालवीय के एविक्शन की अगर बात करें तो हाल ही में वो बिग बॉस से एविक्ट हुई हैं। अब शो में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बचे हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines