Munawar Faruqui पर FIR को लेकर ये क्या बोल गईं ईशा मालवीय, वायरल हुआ Video

Isha Malviya on Munawar Faruqui: बिग बॉस सीजन 17 के विनर रहे मुनव्वर फारुकी पर तीन FIR दर्ज हुई हैं। यह बात जब ईशा मालवीय को पता चली तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Isha Malviya on Munawar Faruqui

मुनव्वर फारुकी पर हुई FIR पर ईशा मालवीय। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

Isha Malviya : ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। शो के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) रहे जिन्हें चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये और एक क्रेटा कार मिली है। हालांकि विनर बनने के बाद वह एक मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल, मुनव्वर फारुकी के खिलाफ डोंगरी पुलिस द्वारा तीन FIR दर्ज हुई हैं। यह बात जब ईशा मालवीय (Isha Malviya) को पता चली तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। इस दौरान ‘उडारियां’ एक्ट्रेस कुछ ऐसा बोल गईं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस कारण दर्ज हुई FIR

आपको बता दें कि बिग बॉस के 17वें सीजन को जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ट्रॉफी लेकर डोंगरी पहुंचे, जहां उनके फैंस की भीड़ ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को घेर लिया और बिना परमिशन ड्रोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। इस कारण मुनव्वर पर एक-दो नहीं बल्कि तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं। जब ये बात ईशा मालवीय को पता चली तो उन्होंने बड़ा ही हैरानी वाला जवाब दिया।

विज्ञापन

मुनव्वर पर FIR से हैरान हुईं ईशा

दरअसल, ईशा मालवीय का एक वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वो पैपराजी से बात करती दिख रही हैं। ईशा वीडियो में पैपराजी से कह रही हैं कि वह एक इंटरव्यू के लिए जा रही हैं, इसलिए दुआ करो कि उन्हें अच्छा-अच्छा काम मिले। इस दौरान पैपराजी ईशा को मुनव्वर फारुकी पर हुई एफआईआर के बारे में बताते हैं। ये बात सुनने के बाद ही ईशा हैरान हो जाती हैं और कहती हैं, ‘मुनव्वर पर तीन FIR हुई है, आपका क्या कहना है’?

विज्ञापन

FIR पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

ईशा कहती हैं, ‘बाप रे… तीन एफआईआर। मुझे पता नहीं था।’ जब पैपराजी उन्हें बताते हैं कि बिना परमिशन ड्रोन से तस्वीरें और वीडियो बनाने के कारण मुनव्वर फारुकी पर तीन FIR दर्ज हुई है तो ईशा कहती हैं, ‘उसके फैंस की बहुत भीड़ थी वहां, अब कौन क्या करता है इसमें बेचारे उसकी क्या गलती।’ आपको बता दें कि ईशा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ