टीवी के सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 17‘ (Bigg Boss 17) के ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी ये जानने के लिए फैंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के घरवाले भी काफी उतावले हैं। इस फिनाले वीक में शो के सदस्य एक-दूसरे पर वार करने और फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उधर, फैंस भी अपने पसंदीदा सदस्य को ताबड़तोड़ वोट्स कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आइकॉनिक विनर के लिए मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का नाम ट्रेंड में चलाकर फैंस ने पहले ही अपना विनर घोषित कर दिया है।
फैंस ने सोशल मीडिया पर चलाया ट्रेंड
बता दें कि मुनव्वर फारुकी शो में लगातार झंडे गाढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन क्रॉस करने के बाद उनके फैंस ट्रेंड चलाने से नहीं रुक रहे हैं। फैंस के अलावा एक्स कंटेस्टेंट्स भी मुनव्वर को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में करण कुंद्रा, राजीव अदातिया, प्रिंस नरुला, कीश्वर मर्चेंट, ऐश्वर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर के नाम शामिल हैं। यह सभी मुनव्वर के हाथ में विनर की ट्रॉफी को देखना चाहते हैं।
शो में ऐसा रहा है मुनव्वर का गेम
गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 17 की शुरुआत में जब मुनव्वर फारुकी ने घर में एंट्री ली उसके बाद से ही माना जा रहा था कि शो में उनके और अंकिता लोखंडे के बीच विनर की ट्रॉफी के लिए मुकाबला देखा जाएगा। शो की शुरुआत से ही मुनव्वर ज्यादातर कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आए हैं। उन्हें घरवालों के साथ बहुत कम बार ही लड़ते हुए देखा गया है। हालांकि घर में आयशा खान के आने के बाद मुनव्वर का गेम वीक देखा गया लेकिन एक बार फिर घर में वह स्ट्रॉन्ग प्लेयर के साथ उभर के सामने आए हैं।
टॉप 5 में बचे हैं ये सदस्य
बिग बॉस के 17वें सीजन का विनर कौन होगा ये तो फिनाले के दिन ही पता चलेगा लेकिन फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाकर अपना फैसला बता दिया है कि विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी के हाथ में जानी चाहिए। आपको बता दें कि विक्की जैन के घर से बाहर होने के बाद टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : घर से बाहर आते ही मुनव्वर फारुकी पर भड़कीं आयशा, बोलीं- वह रियल नहीं तो विनर कैसे…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines