Munawar Faruqui Birthday Bigg Boss 17 Finale: ‘बिग बॉस 17‘ के फाइनलिस्ट में शामिल मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के लिए 28 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। एक ओर जहां शो का ग्रैंड फिनाले है तो वहीं दूसरी ओर कॉमेडियन अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। ऐसे में फैंस उन्हें विनर बनते देखने के लिए काफी बेताब हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मुनव्वर को जन्मदिन के तोहफे में बिग बॉस विनर 17 की ट्रॉफी मिल सकती है।
बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करते मुनव्वर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें जन्मदिन मनाना पसंद नहीं लेकिन पिछले साल उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। तस्वीरों में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड नाजिला भी दिखी थीं। इस बार मुनव्वर बिग बॉस के घर में हैं। ऐसे में उनके फैंस यही चाहेंगे कि तोहफे के रूप में बिग बॉस की ट्रॉफी मुनव्वर को ही मिले।
यह भी पढ़ें : बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स हैं इस कंटेस्टेंट की? Bigg Boss के छोटे ‘भाईजान’ ने रिवील किया विनर का नाम
करण कुंद्रा ने किया सपोर्ट
आपको बता दें कि फिनाले से पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स मुनव्वर फारुकी को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में करण कुंद्रा घर में मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। वहीं वोटिंग ट्रेंड्स में भी विनर की रेस में मुनव्वर फारुकी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल ही में अब्दु रोजिक ने भी मुनव्वर फारुकी के विनर बनने की भविष्यवाणी कर दी है।
बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट
आपको बता दें कि बिग बॉस के टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के नाम शामिल हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को शाम 6 बजे से कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जाएगा, जबकि विनर के नाम का खुलासा रात 12 बजे किया जाएगा। वोटिंग लाइन्स रविवार दोपहर 12 बजे तक खुली हुई हैं। ऐसे में आप फटाफट अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
5 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines