Khanzaadi Apologize Salman Khan: बिग बॉस का 17वां सीजन (Bigg Boss 17) खत्म हो चुका है लेकिन शो के चर्चे अबतक हो रहे हैं। शो में शामिल कंटेस्टेंट्स आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में अब रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी (Khanzaadi) भी शामिल हो गई हैं। शो के खत्म होने के एक महीने बाद खानजादी ने होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से माफी मांगते हुए उनसे काम मांगा है। बता दें कि बिग बॉस के घर में खानजादी स्ट्रॉन्ग प्लेयर के रूप में दिखी थीं। फैंस को उनका गेम काफी पसंद आया था। इसके अलावा अभिषेक कुमार संग उनकी कैमिस्ट्री भी लोगों ने काफी पसंद की थी।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh क्यों छिपा रहे चेहरा? फैंस ने लिए मजे, बोले- कहीं वजह ‘वो’ तो नहीं
क्यों माफी मांग रहीं खानजादी
आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में खानजादी को सलमान खान से कई बार डांट पड़ी थी लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं। अपनी हेल्थ को लेकर खानजादी ने कई बार शो छोड़कर जाने की जिद भी की। हालांकि अब उन्हें अपनी इस गलती का अहसास हो गया है। हाल ही में आजतक को दिए एक इंटरव्यू में खानजादी ने होस्ट सलमान खान से माफी मांगी है।
खानजादी ने कहा, ‘मैं सलमान खान से मिलना चाहती हूं और उनसे माफी मांगना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे एक बार उनके साथ काम करने का मौका मिले ताकि मैं खुद को साबित कर सकूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भी खान हूं और वो भी खान हैं। मेरे अंदर अभी थोड़ा बचपना है। काश वह थोड़ा समझ जाएं।’
https://www.instagram.com/voot/reel/C0Dy0l3Im-_/
खानजादी को नहीं मिल रहा काम
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खानजादी और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था लेकिन उनकी म्यूजिक वीडियो को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। अब खानजादी के पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। इस बीच उन्होंने सलमान खान से माफी मांगकर उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। खानजादी का कहना है कि वह सलमान खान से डरती हैं और उनकी काफी इज्जत करती हैं। गौरतलब है कि खानजादी और अनुराग डोभाल दोनों ही मनमुटाव के चलते बिग बॉस 17 के फिनाले में नहीं पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines