Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Performance: आज सुबह से ही देश की जनता शाम होने का इंतजार कर रही है। करे भी क्यों न आज टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ग्रैंड फिनाले जो होने वाला है। शाम 6 बजे से आज सभी लोग अपनी टीवी स्क्रीन से चिपक जाएंगे और सारा काम-धाम भुलाकर ग्रैंड फिनाले एपिसोड का लुफ्त उठाएंगे। शो के सभी फैंस में फिलहाल एक्साइटमेंट करंट की तरह दौड़ रही है। वैसे विनर का नाम तो रात करीब 12 बजे ही रिवील होगा लेकिन उससे पहले इन कंटेस्टेंट्स की परफॉरमेंस देखना काफी मज़ेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के विनर की ट्रॉफी संग फोटो ही नहीं, Aly Goni संग चैट भी हुई लीक
फैंस को है मुनव्वर की परफॉरमेंस का इंतजार
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग सभी गीले-शिकवे भूलकर रोमांटिक परफॉरमेंस देने वाली हैं। वहीं, शो से आउट हो चुके समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) अपनी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय (Isha Malviya) के साथ थिरकते नजर आएंगे। तो अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) कबीर सिंह के अंदाज़ में फैंस के दिलों पर छाएंगे। लेकिन सभी लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि आज रात मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) क्या धांसू परफॉरमेंस देने वाले हैं। उनके साथ कौन डांस का तड़का लाएगा।
एक्स गर्लफ्रेंड ने फिनाले से पहले दिया धोखा
अब मुनव्वर की परफॉरमेंस को लेकर जो पर्दा उठा है उसके बाद फैंस को जोरदार झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी के साथ ग्रैंड फिनाले एपिसोड में परफॉर्म करने के लिए मेकर्स ने एक हसीना को एप्रोच किया था लेकिन उसने कॉमेडियन संग डांस करने से साफ इंकार कर दिया है। हैरानी की बात तो ये कि ये लड़की शो में मुनव्वर संग इश्क फरमाती भी नज़र आई थी। मगर अब उन्होंने आखिरी मौके पर मुनव्वर फारूकी का हाथ छोड़कर साफ कह दिया है कि वो इस शख्स के साथ परफॉर्म नहीं करने वाली हैं। बता दें, ये लड़की कोई और नहीं बल्कि आयशा खान (Ayesha Khan) हैं जिन्होंने इस रियलिटी शो पर आकर मुनव्वर फारूकी की पोल खोल नेशनल टीवी पर उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं।
उल्टी पड़ी मेकर्स की प्लानिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने आयशा और मुनव्वर की एक रोमांटिक परफॉरमेंस प्लान की थी। लेकिन फिनाले में इस तरह की परफॉरमेंस देने से आयशा ने मना कर दिया जिसके बाद उन्हें मुनव्वर के लिए कुछ और प्लान करना पड़ा। अब देखना होगा कि आज वो कैसे अपने डांस से फैंस के दिलों को घायल करते हैं। साथ ही ये भी देखना मज़ेदार होगा कि जब मुनव्वर फारूकी और आयशा खान आमने-सामने आते हैं तो स्टेज पर क्या हंगामा होता है। वैसे भी आयशा- मुनव्वर को बख्शने के मूड में नहीं दिख रही।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
16 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines