Bigg Boss 17 Eviction: बिग बॉस की रात हर फैंस के लिए खास होती है, पूरा देश ये जानने के लिए बेताब है कि शो का विनर कौन होगा। अभी खबर आई थी कि अरुण माशेट्टी शो से बाहर हो गए हैं। उसके बाद खबर सामने आई है कि मन्नारा चोपड़ा को शो से बाहर कर दिया है। वहीं अब कहा जा रहा है अंकिता लोखंडे शो से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस तक ने एक्स पर ये जानकारी शेयर की है।
हालांकि इस एविक्शन में कुछ फेरबदल भी हो सकता है, शो के आखिरी 15 मिनट ये तय करेंगे कि शो का विनर कौन होगा।
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 17 Finale में ब्रीफकेस पर आया ताजा अपडेट
कैसी थी अंकिता की जर्नी
अंकिता लोखंडे की शो में जर्नी की अगर बात करें तो वो शो की दमदार कंटेस्टेंट में से एक हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ घर में एंट्री ली थीं। इस दौरान वो उनसे अपनी लड़ाई को लेकर भी चर्चा में थीं। वहीं अब ग्रैंड फिनाले में अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ डांस करते नजर आएंगे। फैंस उनकी ये दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
साथ ही मुनव्वर फारुकी भी मन्नारा चोपड़ा के साथ एक रोमांटिक डांस करेंगे। अभी ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के डांस ने फैंस के होश फाख्ता कर दिए हैं। साथ ही माधुरी दीक्षित और सलमान ने भी अपने डांस से समा बांधा। सुनील शेट्टी ने भी इस शो में आकर रौनक बढ़ाई और सलमान ने माधुरी और सुनील को घर के टॉप कंटेस्टेंट से मिलवाया।
कैसा होगा एविक्शन?
इस बीच अब शो में कंटेस्टेंट के एविक्शन के लिए उन्हें एक टास्क दिया गया, उनके हाथ में एक ब्राशर पकड़ा गया और दरवाजे के बाहर भेज दिया गया। अब जो इस दरवाजे से बाहर रह जाएगा वो कंटेस्टेंट एविक्ट हो जाएगा।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines